back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड आंदोलनकारियों की जनसभा 12 को तपकारा में

खूंटी, 05 मार्च(हि. स.)। झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग का पुनर्गठन करने, प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से झारखंड आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी लोगों को पेंशन देने, आंदोलन के दौरान मारे गये लोगों को शहीद का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वावधान में 12 मार्च को तोरपा प्रखंड के तपकार में जनसभा का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में मोर्चा के महामंत्री अनिल भगत ने बताया कि झारखंड आंदोनकारियों को चिह्नित करने की जो प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा अपनायी गयी है, वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी मोर्चा ने सभी आंदोलनकारियों को सम्मान देने, प्रखंड और जिला स्तर पर आंदोलनकारियों की पहचान करने, इसकी प्रक्रिया सरकल करने, मृतक आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित करने सहित कई अन्य मांगें सरकार से की है। भगत ने बताया कि इन मांगों पर चर्चा करने के लिए आंदोलनकारियों की विशाल जनसभा तपकारा में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभा में मोर्चा के अध्यक्ष महादेव मुण्डा, महासचिव अनिल भगत, बद्री साहू, सोमा मुंडा, सुसारन तोपनो, लाल देवेंद्र नाथ शाहदेव सहित अन्य झारखंड आंदोलनकारी संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...