back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्दियों में घूमने का बेस्ट टाइम! जनवरी में भारत की ये जगहें बनेंगी यादगार रोमांटिक ट्रिप

जनवरी का महीना कपल्स के लिए घूमने का बेहतरीन मौका लेकर आता है, जब भारत की कई जगहें अपनी सबसे खूबसूरत शक्ल में नजर आती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों के बीच जनवरी का महीना ट्रैवल के लिहाज से सबसे खास माना जाता है। न ज्यादा भीड़, न उमस और न ही तेज गर्मी-इस मौसम में भारत की पहाड़ों से लेकर समुद्र और रेगिस्तान तक की जगहें बेहद सुकूनभरा अनुभव देती हैं। यही वजह है कि कपल्स के लिए यह समय रोमांटिक ट्रिप प्लान करने के लिए आदर्श माना जाता है।

दार्जिलिंग: पहाड़ों की रानी में रोमांस

दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी यूं ही नहीं कहा जाता। जनवरी में यहां की ठंडी हवा, चाय के बागान और कंचनजंघा की बर्फीली चोटियां ट्रिप को यादगार बना देती हैं। कपल्स के लिए यह जगह हनीमून और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए शानदार है। करीब पांच दिन के ट्रिप में यहां 18 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है।

लक्षद्वीप: साफ समंदर और सुकून

अगर गोवा की भीड़ से बोर हो चुके हैं तो लक्षद्वीप एक बेहतरीन विकल्प है। भारत के सबसे साफ और खूबसूरत समुद्र तटों में गिना जाने वाला यह डेस्टिनेशन कपल्स के लिए परफेक्ट है। लगभग 35 हजार रुपये के बजट में आप यहां नीले समंदर और शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं।

युस्मार्ग घाटी: कश्मीर की अनछुई खूबसूरती

जम्मू-कश्मीर की युस्मार्ग घाटी भारत की सबसे हसीन जगहों में शामिल है। ऊंचे पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। जनवरी में यहां की प्राकृतिक सुंदरता कपल्स को रोमांटिक एहसास देती है।

संगला: बर्फबारी के बीच सुकून

अगर मनाली-कुल्लू से हटकर कुछ नया देखना चाहते हैं, तो हिमाचल की संगला घाटी का रुख करें। करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह जनवरी में बर्फबारी के लिए जानी जाती है। बर्फ से ढके पहाड़ और शांत माहौल कपल्स के लिए किसी सपने से कम नहीं।

बीकानेर: रेगिस्तान में शाही एहसास

राजस्थान का बीकानेर सुनहरे रेगिस्तान और शाही विरासत के लिए मशहूर है। जनवरी के मौसम में यहां की ठंडक और ऐतिहासिक इमारतें ट्रिप को खास बना देती हैं। कपल्स यहां श्री करणी माता मंदिर, जैन मंदिर, बीकानेर किला, लालगढ़ महल और देवीकुंड जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आप नए साल की शुरुआत पार्टनर के साथ यादगार बनाना चाहते हैं, तो जनवरी में भारत की ये जगहें आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन साबित हो सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...