back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में 10 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय से जुड़े 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार डीजी मुख्यालय विश्वजीत महापात्रा को डीजी (सिविल डिफेंस), एडीजी मुख्यालय सतीश चंद्र माथुर को एडीजी (नियम एवं नियमावली) तथा एडीजी मुख्यालय एस रविंदर को एडीजी (सुरक्षा) बनाया गया है। डीआईजी मुख्यालय धर्मेंद्र यादव को डीआईजी (यातायात लखनऊ), डीआईजी प्रशिक्षण सुनील कुमार गुप्ता को डीआईजी (महत्वपूर्ण स्थापना सुरक्षा), एसपी मुख्यालय वैभव कृष्ण को एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) जबकि एसपी मुख्यालय अलंकृता सिंह को एसपी (महिला सुरक्षा) बनाया गया है। एसपी मुख्यालय मोहम्मद इमरान को एसपी रेलवे झांसी, एसपी मुख्यालय सुनील सिंह को कमांडेंट पीएसी बाराबंकी और एसपी मुख्यालय अखिलेश चौरसिया को कमांडेंट पीएसी, (सीतापुर) बनाया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

DSP के बेटे की 200 करोड़ के रिसॉर्ट में शाही शादी, IPS और नेताओं की मची धूम, बारात और करीबियों की जांच शुरु

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कानुपर के चर्चित पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर रहे निलंबित ऋषिकांत शुक्ला एक बार फिर चर्चा में है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵