back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिसिल ने भारती एयरटेल को सर्वोच्च कॉपोर्रेट गवर्नेंस रेटिंग प्रदान की

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि क्रिसिल ने कंपनी को क्रिसिल जीवीसी लेवल-1 ग्रेडिंग सौंपी है, जो कॉपोर्रेट गवर्नेंस प्रैक्टीस के मामले में उच्चतम स्तर है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, हमें आपको यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि क्रिसिल ने कंपनी को अपनी क्रिसिल जीवीसी लेवल-1 ग्रेडिंग सौंपी है। ग्रेडिंग इंगित करती है कि कंपनी में अपने सभी हितधारकों के लिए कॉपोर्रेट प्रशासन प्रैक्टीस और मूल्य निर्माण उच्चतम स्तर पर हैं। क्रिसिल की वेबसाइट के अनुसार, कॉपोर्रेट गवर्नेंस और सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृजन के संबंध में क्रिसिल जीवीसी लेवल-1 श्रेणीबद्ध संस्थाओं की क्षमता उत्कृष्ट होती है। पिछले महीने कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 759 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन अवधि को देखा जाए तो इसका राजस्व 17.6 प्रतिशत बढ़कर 25,747 करोड़ रुपये हो गया। दोपहर 2.07 बजे के आसपास, बीएसई पर इसके शेयर 542.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद से 2.55 रुपये या 0.47 प्रतिशत कम है। –आईएएनएस एकेकेय/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

ई-गवर्नेंस की दिशा मे बड़ा कदम, हरियाणा में अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के फेरे, 200+ सेवाएं हुई ऑनलाइन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पानीपत में सुशासन दिवस के अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भारत रत्न...
spot_img

Latest Stories

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵