back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब बरामद करने गई पुलिस पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बेगूसराय, 29 अप्रैल (हि.स.)। जिले में बदमाश ही नहीं शराब माफियाओं का मनोबल भी चरम पर है। अब तो शराब माफिया पुलिस पर भी गोली चलाने से नहीं चूकते हैं। बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर शराब बरामद करने पहुंची पुलिस पर शराब माफियाओं ने चार राउंड गोली चलाई। हालांकि घटना में सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये तथा शराब माफिया को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र के अमरौर बहियार की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात सूचना मिली की अमरौर बहियार में शराब माफिया द्वारा अंग्रेजी शराब को अनलोड कर छुपाया गया है तथा छोटे वाहनों से अनियंत्रित ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही सिंघौल पुलिस ने बहियार को घेर कर छापेमारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक खेत से 186 कार्टन शराब बरामद की गई। मौके पर से पुलिस ने पंजाब नंबर की एक स्कॉर्पियो तथा झारखंड नंबर का एक मारुति कार भी बरामद की। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी छुप गये। शराब एवं वाहन को बरामद कर पुलिस जब लौटने लगी तो अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने कैथमा गांव में एक भुसकार से 13 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है, जबकि कारोबारी भागने में सफल रहे। मुफस्सिल थाना की पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कैथमा गांव स्थित विभीषण कुंवर के भुसाघर से 13 कार्टन में रखा 375 एमएल की 276 बोतल शराब बरामद की गई है। शराब कारोबारी अनमोल कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵