back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभी सतर्कता और एहतियात बरतना जरूरी : कांग्रेस

रांची, 10 जून (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने रांची में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य हो जाने पर संतोष व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि पूरे राज्य का यह आंकड़ा शून्य हो और नये संक्रमित मिलने की संख्या भी शून्य पर पहुंचे। इसके लिए अभी सतर्कता और एहतियात बरतना जरूरी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शहादेव और राजेश गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि राज्य में 22 अप्रैल से शुरू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की मदद से संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी तीसरे वेब की चेतावनी के बीच कोई भी कोताही लोगों को मुश्किल में डाल सकती है। इस कारण राज्य सरकार की ओर से अब भी कई पाबंदियों को लागू रखने और शनिवार चार बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रखने का सराहनीय फैसला किया है। सरकार के इस फैसले का पार्टी पूरी तरह से स्वागत करती है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵