back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वास्थ्य मंत्री ने दिया टाना भगतों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश

रांची, 10 जून (हि.स.)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपर स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी टाना भगतों को चिह्नित कर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उनके बीच विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि "टाना भगत राज्य की धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यह संतोष की बात है कि अभी तक पहली और दूसरी लहर में किसी भी टाना भगतों के संक्रमित होने की सूचना नहीं है।" आगे उन्होंने कहा कि टाना भगत की स्वच्छ और सादी जीवन शैली के कारण शायद उन्हें संक्रमण नहीं हो पाया। हमें चाहिए कि उनके जीवन शैली को अपनाएं। अपने पत्र में गुप्ता ने कहा है कि उनके निवास स्थान के करीब टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उन्हें मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण से लाभान्वित करें। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने घोषणा की थी कि टाना भगतों के लिए सरकार विशेष टीकाकरण अभियान चलाते हुए उनको टीका दिलाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इस समय की बात करें तो...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵