back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Curly Hairs हैं तो बिल्कुल भी न करें ये तीन काम, नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिश ने बताए टिप्स

कर्ली हेयर्स महिलाओं को बहुत पसंद होते हैं लेकिन यह थोड़े चैलेंजिंग भी होते हैं। नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिस्ट ने हेयर केयर के कुछ टिप्स बताए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कर्ली बालों की देखभाल करना बहुत ही मुश्किल है। कर्ली बाल बहुत ही जल्दी फ्रिजी और ड्राई हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब गलत तरीके से बालों को धोते हैं, हेयर ब्रश करते हैं या स्टाइल करते हैं। इस तरह से कर्ली बाल बेजान दिखने लगते हैं। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिश अमित ठाकुर नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिश हैं। उन्होंने बताया है कि कर्ली बालों के साथ क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

View this post on Instagram

सफर में एयर ड्राई

बालों को सुखाने का सबसे बढ़िया तरीका उन्हें एयर ड्राई करना होता है। हालांकि, अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो एयर ड्राई न करें। गाड़ी में चलते हुए तेज़ हवा बालों में लगती है, जिसकी वजह से कर्ल्स खराब होते हैं और बाल ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।

ब्रश न करें

हेयर स्टाइलिश अमित के अनुसार आपको कर्ली बालों में ब्रश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ल्स खराब हो जाते हैं और बाल डैमेज हो सकते हैं। आपको अपने बालों में टाइट पोनीटेल नहीं बननी चाहिए। अगर आप बाल सुलझा रही हैं तो हेयर वॉश करने के बाद हल्के गीले बालों को बड़े दांत वाले कंघे से सुलझाएं। 

हेयर टूल्स

आपको अपने कर्ली बालों के लिए गलत ब्रश, हेयर बैंड या हीटिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस तरह से कर ली हेयर डैमेज हो सकते हैं। घुंघराले बाल बहुत ही नाजुक होते हैं जो बहुत जल्दी टूटने लग जाते हैं। 

हेयर प्रोडक्ट्स 

गीले बालों को कंडीशन जरूर करें, क्योंकि जब बाल गीले होते हैं तो उसमें प्रोडक्ट्स आसानी से और अच्छे से लग जाते हैं। इसके लिए कर्ल क्रीम या कर्ल जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्ट्रेट बालों के लिए आने वाला सीरम कर्ली बालों पर इफेक्टिव नहीं होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...