back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शरीर के लिए रामबाण है बादाम का तेल, जानें इसके फायदे

बादाम के तेल के बारे में सभी जानते होंगे. बादाम का तेल हमारे बालों के साथ ही साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है.

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बादाम के तेल के लगातार इस्तेमाल से आप कई तरीके की स्किन की बीमारियों के साथ ही बालों को सही कर सकते हैं. इसी के जरिये हम बताने वाले है बादाम के तेल के फायदे.

आंखों की सूजन करें कम

आंखों की नीचे आ रही सूजन को कम करने के लिए बादाम के तेल की मालिश करें. लंबे समय से चली आ रही आंखों की सूजन धीरे-धीरे से उतर जाएगी और आप डॉक्टरों के चक्कर लगाने से बच जाएंगे.

काले घेरे करें खत्म

आंखों के नीचे लंबे समय से चले आ रहें काले घेरे से लोग काफी परेशना रहते हैं इसको खत्म करने के लिये लोग कई तरीके के उपाय करते हैं. इसके बाद भी काले घेरे हटाना काफी मुश्किल होता है. इसको हटाने के लिये आप रात को सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम के तेल की मालिश करें. इससे काले घेरे खत्म हो जाएंगे.

चेहरे को बनाएं चमकदार

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिये लोग कई तरीके के फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं. बहुत सारे कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो भी चेहरे पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता है. अगर आप अपने चेहरे पर रोजाना रात को बादाम तेल की मालिश करेंगे, तो इससे आपका चेहरा चमकदार होने के साथ ही स्वस्थ भी हो जाएगा.  इस तेल के मालिश से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में भी मदद मिलती है.

स्ट्रेच मार्क्स को करें कम

मोटाप बढ़ने के साथ ही बहुत से लोगों के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं. जो लोग जिम करते हैं. उनको भी ऐसी समस्याएं होती है. इसको हटाने के लिये आप बादाम के तेल की मालिश करें. कुछ ही महीने में ये निशान हल्के हो जाएंगे. साथ ही ये ऑपरेशन के निशान को भी कम करने में मदद करता है बादाम का तेल.

बालों के लिए रामबाण

अगर आप भी अपने बालों को लंबे करना चाहते हैं और झड़ रहें बालों से परेशान है तो बादाम के तेल की मालिश करें. इससे आपके बाल हेल्दी के साथ ही साथ घने भी होंगे. साथ ही झड़ रहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा.

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...