back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bone Health: हड्डियों में कैल्शियम भरने के लिए इन 5 ड्रिंक्स को डाइट में कर लें शामिल

Bone Health: दूध को कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता हैं, लेकिन हर दिन एक सादा दूध पीना थोड़ा नीरस हो सकता हैं। यहां कुछ मजेदार ड्रिंक्स हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आमतौर पर हम हड्डियों और जोड़ों में दर्द का अनुभव करते हैं। भले ही यह सामान्य हैं, लेकिन इसे किसी भी तरह हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। कमजोर हड्डियां हमें आगे लाइफ में परेशान करती हैं। अगर हड्डियों को मजबूत करने के लिए उपाय नहीं किए गए तो ये बड़ी परेशानियों का जन्म ले सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव भी करने की जरूरत। आप कैल्शियम के कुछ प्राकृतिक स्रोतों से शुरू कर सकते हैं।

अंजीर शेक

यूएसडीए के अनुसार प्रत्येक 100 ग्राम सूखे अंजीर में आपको 162 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता हैं। इसके अलावा, अंजीर एंटीऑक्सीडेंट और खनिजों का भी खजाना हैं। आपको बस 2-3 अंजीर लेना हैं और उन्हें एक गिलास दूध के साथ मिलाना हैं। ताकत के लिए आप कुछ मौसमी फल भी डाल सकते हैं।

बादाम और पालक की स्मूदी

क्या आप जानते हैं कि बादाम कैल्शियम के सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोतों में से एक हैं। इस ग्रीन स्मूदी में दोनों सुपरफूड फुलनेस का अहसास कराते हैं। ये पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

ऑरेंज बूस्ट

जब आप ‘ऑरेंज बूस्ट’ जैसी स्वादिष्ट चीज बना सकते हैं तो सादे संतरे के रस से क्यों संतुष्ट रहें? गाजर, संतरे, खजूर और चिया बीजों के मिश्रण से बनी ये ड्रिंक कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं।

अनानास-केल स्मूदी

केल, कोलार्ड ग्रीन्स, ब्रोकोली एक सुपरफूड हैं। अपने कई स्वास्थ्य लाभों के अलावा केल अपने असाधारण कैल्शियम के लिए भी जाना जाता हैं। अनानास भी मिनरल्स से भरपूर होता हैं जो आपकी हड्डियों, दांतों और वेट मैनेजमेंट के लिए चमत्कार कर सकता हैं।

वेगन हल्दी दूध

यहां वेगन लोगों के लिए एक विकल्प हैं। हम ‘हल्दी दूध’ के कई स्वास्थ्य लाभों से परिचित हैं और वास्तव में हल्दी कई मायनों में एक अनमोल मसाला हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, सूजन-रोधी गुण कई पुराने संक्रमणों के दुष्प्रभावों से निपटने में मदद करते हैं। ये ड्रिंक  नारियल के दूध से बनाया जाती हैं, अतिरिक्त कैल्शियम बढ़ाने के लिए आप बादाम के दूध का भी उपयोग कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...