back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care Tips: बालों को काला कर देगी कॉफी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

अगर आपको भी सफेद बालों की प्रॉब्लम है तो कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हेयर डाई का काम करता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल बाल सफेद होने की समस्या आम बात हो गई है। जब बाल सफेद होते हैं तो इसे काला करने के लिए पुरुष या महिलाएं मार्केट के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट साइड इफेक्ट भी देते हैं और बहुत कम समय के लिए इनका असर होता है। आपके बाल को डैमेज भी कर सकते हैं इसलिए आपको नेचुरल तरीका अपनाना चाहिए। बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए और सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कॉफी का डाई इस्तेमाल करें।

कॉफी का हेयर डाई पाउडर 

कॉफी का हेयर डाई पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रख दीजिए। आप कढ़ाई में एक गिलास पानी डाल दीजिए और उबलने के बाद दो चम्मच कॉफी मिला दीजिए। इस तरह से पानी थोड़ी देर में उबलने लग जाएगा इसके बाद आधा कप हिना पाउडर डाल दीजिए और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इस तरह से पानी धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा इसके बाद एक चम्मच आंवला पाउडर मिला दीजिए।

पेस्ट को रख दें

इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद ठंडा होने के लिए रख दीजिए। इस तरह से अब पेस्ट तैयार हो जाएगा इसे अपने बालों पर लगा दीजिए। ध्यान रहे कि आपको एक चम्मच नींबू का रस भी मिल लेना है इसका रिजल्ट काफी अच्छा आता है। रात भर के लिए अगर आप इस पेस्ट को रख दें तो काफी अच्छा असर होता है। बालों में इस पेस्ट को तीन से चार घंटे के लिए लगा रहने दीजिए।

ब्रश से लगा सकते हैं डाई

जब यह डाई पाउडर सुख जाए तो बालों को धो लीजिए। बालों में हेयर डाई लगाने का दूसरा तरीका यह भी है कि आप ब्रश की मदद से लगे यह एक-एक सफेद बाल को काला कर देता है। इस दी को अपने बालों पर दो से तीन घंटे रखने के बाद ही धोना चाहिए नहीं तो रंग हल्का हो जाता है। ध्यान रहे कि आपको तुरंत बाद शैंपू नहीं करना चाहिए अगली सुबह शैंपू करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...