back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diwali 2024: दिवाली के पकवान बनाने से पहले कर लें असली- नकली मैदा की पहचान, ये रहा तरीका

दिवाली के दिन अगर आप मैदा से कुछ पकवान बनाना चाहती हैं तो नीचे दिए गए टिप्स के अनुसार आप असली मैदा की पहचान कर सकती हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली का त्योहार आते ही सजावट के अलावा कई तरह के पकवान को लेकर भी सब खुश हो जाते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। जिनको बनाने के लिए अधिकतर मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन त्योहार के अवसर पर मैदे में मिलावट के केस भी सामने आते रहते हैं। इसके कारण आपकी सेहत पर भी बुरा असर पहुंचता है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे टिप्स आपको बताएंगे इसके जरिए आप असली और नकली को समझ आएंगे। 

FSSAI ने जारी किया वीडियो

 

FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने भी मैदा की सही पहचान करने की टिप्स बताई है। मैदा में म‍िलावट की पहचान करने के ल‍िए आप मैदा में तीन से चार बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड म‍िलाएं फ‍िर टर्मरिक पेपर स्ट्रिप को घोल में डुबोएं, मैदा में म‍िलावट होगी तो स्‍ट्र‍िप का रंग लाल हो जाएगा।इसके लिए FSSAI ने एक वीडियो भी जारी किया हैं आप उसकी भी मदद ले सकते हैं। 

मैदा में किसकी होती है मिलावट 


मैदा में बोरिक एसिड मिलाया गया होता है। बोरिक एसिड एक तरह की एंटीसेप्टिक दवा होती है, जिसे जर्म्स को मारने के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन अगर आप इस प्रकार के मिलावट वाले मैदे का सेवन करते हैं तो ये बीमारी का बड़ा कारण हो सकता है। 

नकली मैदा खाने से ये होती है परेशानियां 


नकली मैदा का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार का नुकसान पहुंचता है। जो आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। नकली मैदा का सेवन करने से ल‍िवर इंजाइम्‍स बढ़ सकते हैं।इसके साथ ही आपको पेट में दर्द, पेट में जलन, एलर्जी, उल्‍टी या दस्‍त की समस्‍या हो सकती है। इस लिए आपको मैदा का सेवन करने से ज्यादा बचना चाहिए। वहीं आपको बता दें की अगर आप असली मैदा का भी ज्यादा से ज्यादा सेवन करते हैं तो ये आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। मैदा को आटे से बनाया जाता है इसल‍िए इसमें भी ग्‍लूटन पाया जाता है, ग्‍लूटन का सेवन करने से पेट फूलना, पेट दर्द आद‍ि समस्‍या हो सकती हे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Dev Diwali Mantra: आज देव दिवाली के दिन इन मंत्रों का करें जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिवाली के बाद देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व के दिन महादेव की पूजा अर्चना की...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...