back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुलंदशहर प्रकरण : अखिलेश बोले आपराधिक वारदातें भाजपा की निष्फल सरकार को दिखा रही ठेंगा

-लापता किशोरी का शव गड्ढे में मिलने पर सरकार पर साधा निशाना लखनऊ, 03 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में लड़कियों-महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार पर फिर हमला बोला है। उन्होंने बुलंदशहर में लापता किशोरी का शव मिलने की घटना को लेकर कहा कि ऐसी वारदातें निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही है। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उप्र के बुलंदशहर में पिछले छह दिनों से लापता लगभग 13 साल की एक किशोरी का शव एक गड्ढे में मिलने से प्रदेश दहल गया है। यह अति दुःखद है। उन्होंने कहा कि उप्र में आपराधिक गतिविधियां भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं। इस बार भाजपा सरकार को महिलाएं ही गिराएँगी। इससे पहले अखिलेश यादव ने हाथरस प्रकरण को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब वहीं की एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत पर पिता की सरेआम हत्या कर दी गई। बेटी रोते हुए न्याय की गुहार लगाती रही। यह कांड भाजपा के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इधर ध्यान नहीं है। वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...