back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Blackheads Remedies: नाक पर दिखने लगे हैं ब्लैकहेड्स तो ये उपाय कर लीजिए, ब्लैकहेड्स हो जाएंगे साफ

ब्लैकहेड्स से स्किन नजर आने लगी है खुरदरी तो घर पर ही पा लीजिए इस दिक्कत से छुटकारा, कुछ घरेलू नुस्खे इन ब्लैकहेड्स को कर देते हैं गायब

Blackheads Remedies Untitled_design___2023_07_11T125923_861.png

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमा होने से स्किन छोटे-छोटे दानों के रूप में उभरने लगती है और हवा के संपर्क में आकर ऑक्सीडाइज होने से काली पड़ जाती है। ज्यादातर नाक के पास होने वाले इन ब्लैकहेड्स को हटाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं और आसानी से निकलने का नाम नहीं लेते। यहां जानिए उन घरेलू नुस्खों के बारे में जिन्हें ब्लैकहेड्स के लिए बेहद असरदार भी माना जाता है और ब्लैकहेड्स दूर करने में कारगर भी।

Blackheads Remedies Untitled_design___2023_07_11T130047_441.png

ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

अंडा 

एक कटोरी में अंडे की सफेदी लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट सूखने दें। आखिर में हल्के गर्म पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा 

एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 10-15 मिनट रखने के बाद धो लें। यह एक्सफोलिएटरकी तरह काम करता है और ऑयल को भी चेहरे से सोखता है। त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स भी इससे हट जाती हैं।

Blackheads Remedies Untitled_design___2023_07_11T130223_526.png

केले का छिलका 

ब्लैकहेड्स के ऊपर केले के छिलके का अंदरूनी भाग रगड़ने से फायदा मिलता है। यह ब्लैकहेड्स को कम करने का काम करता है। आप हफ्ते में 3 से 4 बार केले के छिलके को ब्लैकहेड्स पर घिस सकते हैं। 

ग्रीन टी 

एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को लें और पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें।

Blackheads Remedies Untitled_design___2023_07_11T131351_184.png

हल्दी

एंटीओक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी ब्लैकहेड्स पर असरदार साबित होती है। हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल मिलाएं और और पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Winter Skin Care: ब्लैकहेड्स हटाएं और पाएं ग्लोइंग, क्लियर स्किन के लिए घर पर उपाय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम न केवल ठंड और कोहरे के लिए जाना जाता है, बल्कि यह त्वचा की देखभाल के लिहाज से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...