नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको कभी भी अपने चेहरे पर किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मेकअप भी बार-बार करने से हमारा चेहरा खराब हो सकता है। महिलाओं को अपनी स्किन केयर के लिए हमेशा घरेलू तरीका इस्तेमाल करना चाहिए। आपके किचन में ही कई चीज ऐसी मौजूद है जिसे आप अपनी स्किन केयर कर सकती हैं। आप अपने किचन में रखी कॉफी का इस्तेमाल अपने चेहरे को चमकाने के लिए कर सकती हैं। कॉफी पीने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
स्क्रब
चेहरे को चमकाने के लिए कॉफी पाउडर का स्क्रब बहुत अच्छा होता है। आपको स्किन केयर रूटीन में फेस स्क्रब इस्तेमाल करना चाहिए यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर देता है और चेहरे को चमकदार बना देता है। स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में शहद और दही मिला लीजिए। अब इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। आज से 10 मिनट बाद चेहरे को धो लीजिए।
फेस पैक
घर पर ही आसान तरीके से आप काफी का फेस पैक भी बन सकती हैं इससे आपका चेहरा रिफ्रेश हो जाता है। फेस पैक बनाने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर लेना है और इसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर देना है। इस पेस्ट को आपको अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाना है और 15 से 20 मिनट तक छोड़ देना है। समय पूरा होने के बाद चेहरे को धो लीजिए चेहरा खिल जाएगा।
आई मास्क
आजकल इतना सारा काम है की लोगों का स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम होने लग जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको आई मास्क बना लेना चाहिए। आई मास्क बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में नारियल का तेल मिला लीजिए। अब इसे आंखों के नीचे लगा लीजिए। 5 से 10 मिनट रखने के बाद चेहरे को धो लीजिए।
बॉडी स्क्रब
चेहरा ही नहीं बल्कि कॉफी आपकी पूरी बॉडी को भी चमका देता है। कॉफ़ी की मदद से आप बॉडी स्क्रब भी बन सकती हैं इसके लिए ढाई चम्मच कॉफी पाउडर में नारियल का तेल मिला लीजिए। दोनों का पेस्ट तैयार करके अपनी बॉडी पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद अपनी बॉडी को पानी से धो लीजिए।





