back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: किशमिश का पानी बढ़ा देगा चेहरे का ग्लो, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आपके चेहरे का निखार कहीं खो गया है तो आपको किशमिश के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन केयर के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं को अक्सर अपनी त्वचा से कई शिकायतें होती हैं। अगर आपकी त्वचा की रंगत भी कहीं खो गई है या फिर चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं तो स्किन केयर रूटीन में थोड़ा सा बदलाव कर लीजिए। बहुत कम महिलाओं को पता है कि ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन केयर के लिए भी फायदेमंद है। किशमिश का पानी बहुत पौष्टिक होता है जो त्वचा की रंगत को बढ़ा देता है। महिलाओं को त्वचा संबंधित परेशानियों से छुटकारा दिलाने में यह बहुत काम करता है।

किशमिश का पानी 

किशमिश का पानी तैयार करने से पहले इसको अच्छी तरह से धो लीजिए। अब एक कटोरे में इसे निकाल लीजिए। रात भर साफ पानी में किशमिश को भिगोकर रख दीजिए। अब इसे आपको सुबह खाली पेट पीना है। किशमिश का अपनी सेहत के लिए भी फायदेमंद है, लेकिन स्किन केयर में आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक ऐसा नेचुरल तरीका है जो आपकी त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाता है।

फेस पैक

स्किन केयर रूटीन के लिए आप किशमिश के पानी को फेस पैक बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको गुलाब जल और नींबू के रस में किशमिश के पानी को मिक्स करना है। जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो आपके चेहरे पर लगा देना है।

मिलेंगे बड़े फायदे 

जब आप किशमिश के पानी का फेस पैक चेहरे पर लगाती हैं तो खोई हुई रंगत वापस आ जाती है। आपको इस फेस पैक को अपने चेहरे पर हफ्ते में दो बार अप्लाई करना चाहिए खुद-ब-खुद आपको पॉजिटिविटी नजर आने लगेगी। किशमिश का पानी त्वचा के दाग-धब्बों को भी जड़ से खत्म कर देता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵