back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair care: आप भी पाना चाहते हैं लंबे-घने बाल, तो हेयर केयर रूटीन में जरूर फॉलो करें ये टिप्स

काले, घने और लंबे बाल हर लड़की की चाहत होती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ केमिकल वाले प्रोडक्ट अप्लाई करने से बाल की देखभाल पूरी नहीं होती है बल्कि खास हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करना जरूरी होता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर लड़की की चाहत होती है कि उसके भी काले, घने और लंबे बाल हो, जिसके लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क तक अप्लाई करती है। लेकिन बालों को सिर्फ केमिकल ट्रीटमेंट अप्लाई करने से उसकी देखभाल पूरी नहीं होती है। इसके लिए आपको कुछ विशेष हेयर केयर रूटीन को भी अपनाना होगा जिससे आपके बाल हमेशा स्वस्थ और सुंदर बने रहे। आज इस आर्टिकल में जानेगें आप अपने बालों को लंबा और काला बनाने क्या-क्या कर सकती है। 

हेयर केयर रूटीन में क्या करें –

बालों की अच्छी देखभाल के लिए आपको सप्ताह में कोई हेयर मास्क और एक महीने में हेयर स्पा जरुर अप्लाई करना चाहिए। ये आपके बालों के लिए बहुत कारगर साबित होता है। 

गीले बालों को सुखाने के लिए बहुत ज्यादा हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें, फिर वो कोई भी मौसम हो इसमें हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन के ज्यादा इस्तेमाल से भी आपके बाल डैमेज होते है। हमेशा बालों को सुखाने प्राकृतिक तरीके ही अपनाए।

बालों की सही देखभाल के लिए हफ्ते में आपको एक दिन बालों की मालिश जरूर करनी चाहिए, फिर इसके लिए आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते है। चाहे, नारियल तेल हो आंवला या फिर बादाम तेल इससे आपके बालों की ग्रोथ भी तेज होती है। 

बालों की सही देखभाल और स्वसथ बनाएं रखने में संतुलित आहार लेना भी बहुत जरूरी है, इसके लिए अपनी भोजन में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करे, जैसे हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट्स, दही, और मछली आदि। 

बालों को बढ़ने में सबसे जरुरी प्रक्रिया होती है समय-समय पर इसका हल्का ट्रिम करवाना, इससे आपके बालों में उग रहे दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इससे आपके बाल सही लंबाई में बढ़ते है। 

इस समय के मौसम में यानी गर्मियों में बाहर निकलने से पहले बालों को अच्छे से कवर करके ही बाहर निकले, इससे तेज धूप और धूल मिट्टटी से डैमेज होने से बचेंगे। इन सारी हेयर केयर रूटीन को फॉलो कर आप अपने बालों को लंबा, स्वस्थ बना सकते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Hair Mask: बाल तेजी से झड़ रहे हैं? मेथी–कलौंजी का देसी मास्क जड़ों को देगा ताकत और बढ़ाएगा घनापन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव का असर सबसे पहले हमारे बालों पर दिखता है। कम...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵