back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर आप भी पाना चाहते है लंबे काले घने बाल, तो इन आसान हेयर केयर रूटीन को करें अपने आदतों में शामिल

काले, घने और लंबे बाल हर लड़की की ख्‍वाहिश होती है, इसके लिए वो कई महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क तक अप्लाई करती है लेकिन फिर भी बाल अच्छे नही हो पाते ऐसे में आपको बताने जा रहे कुछ खास हेयर केयर।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । काले, घने और लंबे रेशमी बाल हर लड़की की चाहत होती है, इसके लिए वे अक्सर महंगे शैंपू, कंडीशनर,हेयर मास्क लगाती है लेकिन इससे भी ठीक होने के बजाय केमिकल वाले प्रोडक्ट के चलते रफ और खराब होने लगते है। ऐसे में आपको ध्‍यान देने योग्य बताने जा रहे कुछ खास जरुरी हेयर केयर रुटीन जिसे फॉलो कर आप अपने बालों को खूबसूरत घना बना सकते है। आइए जानते है वो खास टिप्स। 

हेयर केयर रूटीन में क्या करें, क्या नहीं

-वैसे तो हर मौसम में बालों का ख्‍याल रखना बेहद जरुरी होता है लेकिन अगर गर्मी की बात करें तो, अक्सर इस मौसम में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करने से आपके बाल डैमैज होकर टूटने लगते है। 

-अगर आप भी बालों को सुखाने कोई हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते भी हैं, तो फिर आपको हेयर प्रोटेक्टेंट का यूज करना बहुत जरुरी है वही इसके साथ ही बाल सुखाने के लिए हमेशा प्राकृतिक तरीके की ही आदत डालिए। 

-बालों को सही देखभाल के लिए हफ्तें में कम से कम दो या एक बार बालों में नारियल तेल, आंवला या फिर बादाम तेल का इस्तेमाल कर मालिश जरूर करिए। इससे आपके बालों में नमी मिलेगी व जड़ो से मजबूत होगें। 

-बालों को सही देखभाल के लिए आपका बाहर के साथ अंदरुनी ध्‍यान देना भी जरुरी है इसके लिए आपको अपने आहार में सही डाइट को शामिल करना बेहद जरुरी है इसके लिए आप हरी सब्जी, अंडे, प्रोटीनयुक्त पदार्थ जैसे, ड्राई फ्रूट्स, दही, पनीर आदि को खाना चाहिए। 

-बालों को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इन्हें ट्रिम करवाना भी चाहिए इससे आपकी हेयर ग्रोथ अच्छी होती है। और सही तरीके से लंबाई बढ़ती है। 

-स्किन के साथ बालों को भी हेयर मास्क की जरुरत होती है, इसके लिए हफ्तें में एक बार हेयर मास्क या हेयर स्पा करवा सकती है। 

-कभी भी बाहर निकलने से पहले बालों को अच्छे से कवर कर लीजिए, नहीं तो तेज धूप आपके बालों को डैमेज कर देते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...