back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women: बाजार से  स्क्रब खरीदने के बजाय , घर में इन  पांच तरीकों से चमकाए चेहरा, दिखेंगे बहुत खूबसूरत

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करना बहुत अच्छा माना गया है।  जिससे डेड स्किन , सेल्स निकल जाते हैं।  आप मार्केट की बजाय घर में ही स्क्रब तैयार कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आज के दौर में तो बाजार में ब्यूटी प्रोडक्ट की भरमार है।  और एक से बढ़कर एक चीज आसानी से भी मिल जाती हैं लेकिन इनके दाम भी आसमान छूते हुए होतहैं।  जिन्हें खरीदने पर कभी अपने हाथ खींचने पड़ते हैं। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट केमिकल से भरे होते हैं।  जो त्वचा के लिए अच्छे साबित नहीं होते।  ऐसे में आप घर पर ही चीजों से स्क्रब बनाकर लगा सकती हैं।  यह स्क्रब पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं । और साथ ही काफी किफायती होते हैं। ये काफी सस्ते होते है और इससे जेब में अधिक बोझ  भी नहीं पड़ता। साथ ही आपका चेहरा चमक उठता है।  स्क्रब के इस्तेमाल से स्किन एक्सफोलिएट होती है।  जिससे डेड स्किन और गंदगी पूरी तरह निकल जाती है।  तो चलिए जानते हैं वह कौन से पांच टिप्स हैं जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं। 

पपीते का स्क्रब 

अगर आपके चेहरे पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आते हैं। या फिर  चेहरे पर  वाइट हेड से जमे हुए हैं। तो आप इस फेस स्क्रब को बनाकर लगा सकते हैं।  एक चम्मच पपीते के गूदे में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नींबू का रस डालकर इस स्क्रब को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। और 15 मिनट तक लगा रहने के बाद अभी से साफ पानी से धो लें। आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

कॉफी स्क्रब 

कांबिनेशन स्किन के लिए कॉफी का स्क्रब बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच पिसी कॉफी में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और या फिर  नारियल का तेल मिला देना होता है।  इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करके आप यह स्क्रब  तैयार कर लीजिए । अब इसे अपने चेहरे पर लगाइए । कुछ देर बाद इसे साफ पानी से धुल लें। चेहरा खिलने लगेगा। 

टमाटर का स्क्रब

टमाटर जैसे खाने में स्वाद बढ़ाता है। वैसे ही चेहरे को निखारने में काफी मददगार है। चेहरे की टैनिंग को  दूर करने में यह स्क्रब बेहद फायदेमंद होता है।  एक चम्मच पिसा टमाटर लें और इसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर चेहरे को स्क्रब करें। आप  टमाटर के टुकड़े पर चीनी डालकर भी इस चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। एक हफ्ते में चेहरा खूबसूरत दिखने लगेगा। 

शुगर  स्क्रब

शुगर स्क्रब बहुत ही अच्छा माना गया है।  आप इसे बनाने के लिए एक कटोरी ले , उसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच चीनी और कुछ बूंदे नींबू के रस की  मिला दें , अब इसे अच्छी तरह इस मिक्स कर लें। फिर इसे   चेहरे पर हल्के हाथों मसाज के तरीके से लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें । इस स्क्रब को आप चेहरे पर ज्यादा  ना रगड़े अन्यथा आपकी स्किन खुरदरी हो सकती है। 

स्ट्राबेरी और दही

स्ट्रॉबेरी और दही का स्क्रब चेहरे पर बहुत तेजी से निखार लाता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो चेहरे पर किसी भी  मौसम से लड़ने में मदद करते हैं। आप एक कप स्ट्रॉबेरी और आधा कप दही लेकर अच्छे से दोनों को मिक्स कर लें।  इसके बाद इसका स्क्रब बना लेना है।  और अपने चेहरे पर लगाना है।  15 मिनट लगा रहने के बाद आप इसे साफ पानी से धो लें। अगर आप  अपने चेहरे पर और  निखार पाना  चाहते हैं तो आप इसमें कुछ बादाम पीसकर और थोड़ा सा  सिरका भी मिला सकते हैं। आप बहुत खूबसूरत और आकर्षक नजर आने लगेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...