back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मार्केट के केमिकल वाले काजल को कहें बाय- बाय, घर पर नेचुरल चीजों से बनाएं

आँखें काफी सेंसिटिव होती है ऐसे में आपको मार्केट का केमिकल युक्त काजल नहीं लगाना चाहिए। आप घर पर ही नेचुरल तरीके से इसे बना सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है लेकिन आंखों की खूबसूरती काजल से बढ़ती है। आंखों में काजल लगाना है तो आपको घर पर ही नेचुरल चीजों से इसे बनाना चाहिए। काजल लगाने से आंखें बड़ी-बड़ी नजर आती है जिससे आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। काजल बनाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन आपको यहां सबसे आसान तरीका बताया जाएगा। इस तरह से आप घर पर ही आसान तरीके से केमिकल फ्री काजल तैयार कर सकती हैं।

बादाम से बना काजल

घर पर काजल बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक दीपक में सरसों के तेल में बाती डालकर जलाना है। अब प्लेट को उल्टा करके दीपक के ऊपर रख दीजिए। इस तरह से प्लेट पर कालिख जमा हो जाएगी और दीपक बुझने के बाद आपको इस कालिख को इकट्ठा कर लेना है। अब इसके ऊपर कुछ बूंद बादाम का तेल डाल दीजिए। इस तरह से घर पर आपका काजल तैयार हो जाएगा।

घी से बना काजल

अगर आपको घर पर बना केमिकल फ्री काजल इस्तेमाल करना है तो दीपक में घी डालकर इसे जला दीजिए। अब एक प्लेट को उल्टा करके दीपक पर रख दीजिए। इस तरह से थाली पर काजल नजर आने लगेगा। अब आपको इसमें थोड़ा सा घी मिला देना है। इस तरह से आपका होममेड काजल तैयार हो जाएगा। 

कपूर का काजल 

काजल कई तरह से बनाए जा सकते हैं आप चाहे तो कपूर से भी बना सकती हैं। अगर आप कपूर से काजल बनाती हैं तो आपकी आंखों को भी सुरक्षा मिलेगी। कपूर का काजल बनाने के लिए मिट्टी के दीपक में कपूर डालकर इसे जला दीजिए। अब आपको कपूर के धुएं को थाली में काजल के रूप में जमा करना है। अब इस काजल को एक डिब्बी में स्टोर कर लीजिए और दो बूंद बादाम का तेल डाल दीजिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵