back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Makeup Hacks for summer: अब गर्मियों में भी नहीं उतरेगा आपका मेकअप, अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स दिखेंगी फ्रेश

गर्मी के मौसम में मेकअप करना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। गर्मी और पसीने में अपने मेकअप को मैनेज करना आसान नही होता। ऐसे में आज हम लाएं है मेकअप से जुड़े कुछ हैक जिसे ट्राई कर दिखें फ्रेश।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी आ गई है और शादी का सीजन भी जोरो-शोरों से चल रहा है। ऐसे में चुभती गर्मी और पसीने में मेकअप कर शादी अटैंड करना आसान नही होता। आज इसी कड़ी में हम लाए है गर्मियों में पसीने के बीच मेकअप को स्‍वेटप्रूफ बनाने टिप और ट्रिक्स जिसे देखं लोग पूछते नही थकेंगे, जाने कुछ आसान और खास टिप्स। 

आपका फेस दिखेगा फ्रेश और ब्राइट

गर्मी के मौसम में अक्सर पसीने से आपका मेकअप धूलने लगता है वहीं कई लोगों का तो पूरा फेस ही चिपचिपा और केकी हो जाता है ऐसे में कैसे करे मेकअप जिससे तपती गर्मी में भी ब्राईड के साथ दिखें गुड लुकिंग। आइए जानते हैं इन आसान टिप्स को ध्यान में रख अब गर्मियों में पसीने के बावजूद आपका फेस दिखेगा फ्रेश और ब्राइट। 

गर्मी में इन बातों का ख्‍याल–

गर्मी के दिनों में हमेशा सिलिकॉन-बेस्ड मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल करे, और हमेशा प्राइमर लगाते समय इस बात का विशेष ख्‍याल रखें कि जहां आपको ऑपन पॉर्स की दिक्कत हो सिर्फ वही प्राइमर लगाएं ना कि पूरे फेस पर। 

लूज पाउडर से मेकअप करें सेट

गर्मी के मौसम में हमेशा फाउंडेशन व कंसीलर का इस्तेमाल अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ ले व साथ ही इसे सेट करने बेकिंग तकनीक अपना कर एक्स्ट्रा लूज पाउडर का इस्तेमाल कर कुछ मिनट छोड़ दे । फिर एक्स्ट्रा पाउडर ब्रश से हटा इसे साफ कर ले इससे आपका मेकअप गर्मी में भी सेट और फाइन रहेगा। 

अच्छे मेकअप फिक्सर का करें इस्तेमाल

कभी भी मेकअप करने के बाद मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल करना ना भूलें इससे आपका मेकअप लंबे समय तक एक समान और टिकाऊ होता है ये ना कि मेकअप को काला होने से बचाता है बल्कि, ठंडक और मॉइश्‍चर भी देता है। 

मैटिफाइंग प्रोडक्ट्स अपनाएं

गर्मियों में मेकअप करते समय हमेशा इस बात का ध्‍यान जरुर रखें कि, ऑयल-बेस्ड या मैटिफाइंग प्रोडक्ट्स चुनें फिर वो फाउंडेशन हो या कंसीलर लिपस्टिक सबकुछ मैट होना चाहिए। ये आपके मेकअप को लॉक करने में माहिर होते है। अब जब भी गर्मी में तैयार हों, तो एक बार इस आर्टिकल को जरुर पढ़ ले बताएं गए इन टिप्स को अपना अपना मेकअप लॉन्ग-लास्टिंग व स्वेटप्रूफ बनाएं ताकि गर्मी हो या धूप लुक नहीं होगा खराब। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...