back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेहरे पर आएगा बेहतरीन निखार, सोने से पहले इस्तेमाल करें ब्राइटनिंग फेशियल

चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए आपको रोजाना रात में सोने से पहले स्किन व्हाइटनिंग फेशियल जरूर करना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं को खूबसूरत स्किन बहुत अच्छी लगती है जिस पर कोई दाग-धब्बे या पिंपल्स ना हों। लेकिन आज के समय में ऐसा होना काफी मुश्किल है ज्यादातर महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनके चेहरे पर दाग-धब्बे रहते हैं। आपकी सभी स्किन प्रॉब्लम्स के लिए एक खास सॉल्यूशन मौजूद है। आपको रात को सोने से पहले स्किन केयर रूटीन में स्किन व्हाइटनिंग फेशियल को शामिल कर लेना चाहिए। यह आपके चेहरे को अंदर से ग्लोइंग बनता है। 

चेहरा साफ करें

ध्यान रहे की फेशियल करने से पहले आपको चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। आप चाहे तो चेहरे को साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से सारी टैनिंग निकल जाती है। अब आपको चेहरे को पानी से हल्का धो लेना है और 5 मिनट बाद गले टिशु से इसे पोंछ लेना है। 

स्क्रबिंग

चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप बेसन भी लगा सकती हैं। आपको यह फेस पर 8 से 10 मिनट तक मालिश करते हुए रखना है इसके बाद चेहरे को धो लेना है। चेहरे पर स्क्रब करने से स्किन की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है किसी तरह का दाग धब्बा नहीं रहता।

फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, दूध या फिर शहद को भी मिला सकती हैं। आपको सबसे पहले यह पैक हल्का गीला करना है इसके बाद अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। अब यह सुख जाए तो आपको चेहरा धो कर सोना है।

टोनर लगाएं

रात को सोने से पहले आपको स्किन व्हाइटनिंग करने के लिए टोनर की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको चावल का पानी इस्तेमाल करना है। इस तरह से आपको कोरियन ग्लास स्किन भी मिलती है जो ज्यादातर महिलाओं को पसंद आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵