back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब नेल आर्ट बनाने पार्लर जाने की जरुरत नही, घर में रखी इन चीजों से मिनटों में मिलेगा सैलून जैसा लुक

सुंदर नाखून महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं, ऐसे में नाखूनों को आकर्षक बनाने ज्यादातर महिलाएं नेल आर्ट का सहारा लेती है, जो काफी महंगे होते है ऐसे में आज हम लाए है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगानेवाला सुंदर नाखून भला किसे पसंद नही होता जिसकी देखभाल करने व आकर्षक बनाने ज्यादातर महिलाएं काफी पैसे खर्च करती है जिसके लिए नाखूनों में आर्ट कराने पार्लर का रुख भी अपनाती है जो काफी महंगा पड़ता है ऐसे में अगर आप भी बजट में बिना पार्लर गए करना चाहती है नेल आर्ट तो आज हम लाए है घर में मौजूद कुछ आम चीजों के यूज से परफेक्ट नेल आर्ट बनाने की कला के बारे में आइए जानते है उस होम रेमेडी नेल आर्ट के बारे में । 

घर पर नेल आर्ट करने कुछ खास टिप्स

आजकल स्किन केयर और हेयर केयर के साथ महिलाएं नाखूनों की देखभाल में भी काफी दिलचस्पी ले रही है, जिसे सुंदर और अट्रैक्टिव बनाने नेल आर्ट की मदद लेती है अगर आप आप भी चाहते है ऐसे ही कुछ नेल आर्ट करना वो भी बिना ज्यादा पैसा खर्च किए तों आइए जानते है घर पर नेल आर्ट करने के कुछ खास टिप्सऔर ट्रिक्स के बारे में । 

ब्यूटी ब्लेंडर का करें इस्तेमाल

नाखूनों को सुंदर आकर्षक दिखाने अक्सर महिलाएं नेलपेंट का उपयोग करती है जो कई कलर में आता है, अब वही आजकल नेल आर्ट का ट्रेंड चल रहा है जिसके लिए लोग हजारों पैसे खर्च कर रहे है ऐसे में नेल आर्ट घर पर करने आजमाएं ये ट्रिक्स सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें, अब मैच करता हुई कॉम्बीनेशन वाली दूसरी नेल पेंट को ब्यूटी ब्लेंडर से नाखूनों पर टैप करते हुए छोटे गोले बनाएं इससे आपका यूनिक नेल आर्ट तैयार हो जाएगा। 

ईयरबड्स की लें मदद

नेलपेंट पर नेल आर्ट करने घर पर आप ईयरबड्स की मदद भी ले सकते है जिसे कान साफ करने भी यूज किया जाता है, ईयरबड्स पर किसी दूसरे रंग की नेल पेंट लगाकर नाखूनों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइन बनाते जाएं इससे भी आपके नाखून काफी सुंदर दिखने लगते है।  

टूथपिक से बनाएं नेल आर्ट

खूबसूरत नेल आर्ट बनाने आधे नाखूनों में नेल पेंट लगाएं, अब स्माइलिंग फेस वाली नेल आर्ट बनाने टूथपिक जिसे हम खाने पर कुछ फंसने पर दांतों को साफ करने में यूज करते है इस टूथपिक के मदद से दूसरे कलर की नेल पॉलिश में डूबोंकर नाखूनों पर दो डॉट बनाएं फिर डॉट के नीचे कर्व बनाते हुए स्माइलिंग फेस बनाएं। 

हेयर पिन ट्राई करें

बालों पर लगाई जानेवाली हेयर पिन सबसे पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगा ले सूखने पर दूसरे कलर की नेल पेंट लगाकर जिग-जैग वाली हेयर पिन से किसी भी पैटर्न में डिजाइन बनाएं फिर तैयार है आपका प्रोफेशनल नेल आर्ट । 

पेन की रिफिल से बनाएं नेल आर्ट

नेल आर्ट बनाने पेन की रिफिल का इस्तेमाल कर नाखूनों पर ब्लैक या किसी अन्य कलर की नेल पेंट लगा, किसी कॉम्बीनेशन कलर वाली नेलपेंट को रिफिल के कोने से नाखूनों पर अपनी मनपसंद डिजाइन बनाएं, इससे भी आपका नेल बहुत सुंदर लगेगा।  

Advertisementspot_img

Also Read:

ठंड में बीमारियों को कहें अलविदा, जानें गर्म तासीर वाली सब्जियों के फायदे मिलेगी सेहत को मजबूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ठंड का मौसम आते ही शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है। सर्दियों में तापमान गिरने से इम्युनिटी कमजोर पड़...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...