back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Home Facial: पार्लर से नहीं कराना पड़ेगा फेशियल अगर घर पर ही लगा लें ये 2 चीजें, खिल जाएगा बेजान चेहरा

Facial At Home: आसान से 2 स्टेप्स में घर पर ही फेशियल कर सकती हैं आप। इस फेशियल में आपके काम आएंगी घर की ही कुछ चीजें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फेशियल आमतौर पर इसलिए कराया जाता हैं ताकि चेहरे पर निखार आ सके, डेड स्किन सेल्स निकल जाएं, चेहरे पर कोई गंदगी या अशुद्धियां हैं तो साफ हो जाएं और स्किन इस तरह चमके कि जो देखे बस तारीफ ही करे। लेकिन, पार्लर से फेशियल कराने पर जेब पर अच्छी खासी मार पड़ जाती हैं। फेशियल 300 के आसपास से शुरू होकर 1500 तक के भी होते हैं। ऐसे में अगर आप घर में ही फेशियल कर लें तो कितना सही होगा ना?

पहले स्टेप में आपके लेना हैं एक चम्मच दही और शहद। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर तकरीबन 5 से 7 मिनट मलें। इसके इस्तेमाल से ग्लास स्किन पाने में मदद मिलती हैं। दही स्किन की डेड स्किन सेल्स हटाता हैं तो शहद के इस्तेमाल से त्वचा कोमल और मुलायम बनती हैं।

अगला और आखिरी स्टेप हैं चेहरे पर फेस पैक बनाकर लगाना। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच आटे में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद वुडन यानी लकड़ी की चम्मच से चेहरे पर मसाज करें। पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। आपको स्किन चमकदार भी दिखेगी और निखरी हुई भी।

इन बातों का रखें ख्याल

● निखरी त्वचा के लिए रोजाना स्किन की देखरेख जरूरी होती हैं। इसलिए स्किन टाइप के अनुसार चेहरे के लिए क्लेंजर या फेस वॉश चुनें।

● मेकअप करती हैं तो रात में चेहरा धोने के बाद ही सोएं।

● धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। जितना हो सके धूप से चेहरा बचाकर रखें।

● केमिकल्स का इस्तेमाल कम करें और एक साथ 2 से ज्यादा एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को चेहरे पर ना लगाएं।

● चेहरे पर बेकिंग सोडा या टूथपेस्ट जैसी चीजों को लगाने से बचें।

ऐसे और जानकारिओं के लिए विजिट करिये : Women (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...