back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आपको पता है नारियल का तेल चेहरे को चमका देता है? Skin Care में इस तरीके से करें शामिल

नारियल का तेल सर्दियों के मौसम में त्वचा को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर देता है। यह आपकी स्किन को चमकदार बना देता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सर्दियों के मौसम में महिलाएं अपनी रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल करती हैं। बॉडी लोशन थोड़े समय के लिए त्वचा को मॉइश्चराइज रखता है। ऐसे में आपको बॉडी लोशन का इस्तेमाल न करके नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपकी त्वचा को लंबे समय तक मॉइश्चराइज रखता है और चमकदार भी बनाता है। अपनी खूबसूरती के लिए आपको बाहर के केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आपको नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे त्वचा का खोया हुआ निखार भी वापस लौट आएगा। 

मॉइश्चराइजर 

त्वचा पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करके आप इसे मॉइश्चराइज भी कर सकती हैं। चेहरे को साफ सुथरा और चमकदार बनाने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। कूड़ा निखार पाने के लिए आपके चेहरे पर किसी भी केमिकल प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

स्क्रब करें 

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप नारियल के तेल से स्क्रब भी कर सकती हैं। एक चम्मच नारियल के तेल में आपको चीनी या फिर कॉफी पाउडर मिला देना है। अब इसका पेस्ट बनाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करना है। इस तरह से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाते हैं और आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। 

फेस मास्क

नारियल के तेल से आप फेस मास्क भी बना सकते हैं। नारियल के तेल का इस्तेमाल करके चेहरे को खूबसूरत बनाया जा सकता है। आपको नारियल के तेल में हल्दी और शहद मिला देना है और इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर रखना है समय पूरा होने पर पानी से धो लीजिए। अब आपका चेहरा खूबसूरत और चमकदार बन जाएगा।

मेकअप रिमूवर 

नारियल के तेल से आप मेकअप रिमूवर भी बन सकती हैं। चेहरे से मेकअप को हटाने के लिए हुई पर नारियल का तेल लगाकर हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़े। इस तरह से आपका सारा मेकअप कॉटन में निकल आएगा।

इस बात का रखें ध्यान 

नारियल का तेल इस्तेमाल करने से किसी तरह का नुकसान हो तो आपको बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऑयली स्किन वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की प्रॉब्लम है तो नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵