back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care: अगर आप भी अपनी ऑयली स्किन से परेशान हैं तो यह घरेलु नुस्खे आपके बहुत काम आएंगे

मानसून में लोग ऑयली त्वचा की समस्या से परेशान रहते है। ऑयली त्वचा की वजह से लोग मुहांसे, खुजली से परेशान रहते है, लेकिन यहां पर दिए गए कुछ उपाय को अपनाकर आप ऑयली त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानसून में लोग ऑयली त्वचा की समस्या से परेशान रहते है। ऑयली त्वचा की वजह से लोग मुहांसे, खुजली से परेशान रहते है, लेकिन यहां पर दिए गए कुछ उपाय को अपनाकर आप ऑयली त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं।

Oily Skin 39bff5db72dfe8dc42b823fb11a35b98.jpg

नियमित रूप से चेहरे को धोएं

अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार फेस वॉश और पानी से धोएं। इससे त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने में मदद मिलती है।

फेस वॉश का इस्तेमाल करें

एक अच्छे फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे ऑयल-कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये त्वचा को मैट रखने में मदद करता है। इसका दिन में कम से कम दो बार इस्तेमाल करें।

Oily Skin 758cc0188b7c8552b7fe510a7fa7691c.jpg

त्वचा को मैट करने के लिए ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें

अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ रखने के लिए ऑयल -फ्री मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें। यह आपकी त्वचा को तरोताजा बनाए रखेगा। अपने त्वचा को हमेशा साफ और फ्रेश रखने का प्रयास करें। धूप में लंबे समय तक रहने से बचें।

पौष्टिक आहार का सेवन करें

आहार में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा शामिल करें। हरी सब्जियां, फल, दही, अनाज और पौष्टिक चीजों को शामिल करें। प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

Oily Skin 9c82aaf1a58b58a0e02c4e72c87b3aa5.jpg

त्वचा को एक्सफोलिएट करें

हफ्ते में कम से कम एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट करें। यह त्वचा के मर चुके कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को स्वच्छ और ताजगीपूर्ण बनाएगा। एक्सफोलिएशन के लिए आप त्वचा के लिए प्राकृतिक स्क्रब, मलाई, दही और शहद का उपयोग कर सकते हैं।

फेस पैक लगाएं

मुल्तानी मिट्टी, नींबू या गुलाब जल के साथ फेस पैक लगाने से त्वचा में ऑयल कम होता है। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से अच्छा परिणाम मिलता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...