back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन आदतों की वजह से होती है महिलाओं को हार्ट अटैक की समस्या, बचाव के लिए अपनाएं 5 तरीके

महिलाओं को इन आदतों की वजह से काफी राहत मिल सकती है। इन बचाव को अपनाकर वे सेहतमंद हो सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| हम सब ये जानते हैं, कि जब नींद पूरी नहीं होती तो कई परेशानियां हो जाती हैं। एक शोध में भी बताया गया है, कि अगर महिलाओं की नींद पूरी ना हो और ये दिक्कत काम नहीं हो रही है तो वह कई परेशानी में पड़ सकती हैं। इस शोध में पता चला है, कि अगर महिला रात में 7 घंटे नींद नहीं ले रही हैं तो उनको हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, मायोकार्डिया इंफ्रैक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है। नींद की कमी की वजह से इसका खतरा बढ़ने लगता है।

वैज्ञानिकों द्वारा महिलाओं पर रिसर्च की गई। इस रिसर्च में पाया गया है, कि आजकल महिलाएं नींद की कमी या बार-बार नींद टूटने की समस्‍या से परेशान हो रही हैं। उनमें दिल से जुड़ी बीमारी के होने का खतरा 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं जो महिला 5 घंटे से कम नींद लेती हैं, तो उनमें 72 प्रतिशत हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, आर्टरी डिजीज जैसी समस्‍या होती है।

ये भी होते हैं लक्षण

रिसर्च में पता चला है कि जिन महिलाओं को लगातार नींद ना आने की दिक्कत होती है। उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ जाता है और यह बॉडी रिदम को भी प्रभावित करना शुरु कर देता है, जो हार्ट अटैक की दिक्कत को बढ़ा सकता है।

नींद न आने की परेशानी को ऐसे करें दूर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बॉडी और माइंड को शांत करना है तो मेडिटेशन, मंत्र और योग की मदद ले सकते हैं।

तनाव की वजह से अगर नींद नहीं आती है, तो आप सेल्‍फ मसाज से ये परेशानी दूर कर सकते हैं।

डाइट में मैग्नीशियम रिच फूड खा सकते हैं और सोने से 2 घंटे पहले डिनर करें। चाय कॉफी से दूरी बना सकते हैं।

सोने से 2 घंटा पहले स्क्रीन बंद कर देना चाहिए। गुनगुने पानी से नहा के सो लें और रूम की लाइट ऑफ कर दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इस समय की बात करें तो...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵