back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Problems: बरसात में स्किन की कई समस्याओं का हल है नीम और कपूर, जानें कब और कैसे इस्तेमाल करें?

बरसात में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में आप नीम और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बारिश में स्किन की समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। कई बार दाद तो कभी खुजली, इसकी वजह से आप लंबे समय तक के लिए परेशान रह सकते हैं। इसके अलावा इस मौसम में दाने, फफोले और रैशेज भी हो जाते हैं जो कि लंबे समय तक के लिए आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही बरसात में कीट-पतंगों द्वारा काटने की वजह से भी आपको खुजली और जलन हो सकती है। ऐसे में आप नीम और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

Skin Problems Untitled_design___2023_07_15T132141_089.png

बरसाती घाव में लगाएं नीम और कपूर

बरसाती घाव आपको लंबे समय तक के लिए परेशान कर सकते हैं। ऐसे में नीम और कपूर का इस्तेमाल आपको कई समस्याओं का हल हो सकता है। ये दोनों न सिर्फ एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर हैं बल्कि, ये घाव के दाग-धब्बों को भी कम करते हैं। आपको बस करना ये है कि नीम और कपूर को पीस लें और इसका लेप बनाकर लगातार लगाएं। 

Skin Problems Untitled_design___2023_07_15T131925_564.png

खुजली में कारगर नीम और कपूर

बरसात में बारिश का पानी स्किन में अलग से खुजली पैदा करता है। ऐसे में आप नीम और कपूर का तेल बनाकर अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि नीम की पत्तियां को कपूर के साथ नारियल तेल में मिलाकर पका लें। इसके बाद इस तेल को अपनी स्किन पर लगाएं। ये आपकी खुजली को कम करता है। 

Skin Problems Untitled_design___2023_07_15T132053_868.png

जलन को शांत करने में मददगार कपूर

जलन को शांत करने में कपूर का आप कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि कपूर को पीस कर इसे नीलगिरी के तेल में मिला लें। फिर इसे जहां जलन हो वहां लगाएं। रेगुलर इस्तेमाल करें। आपको स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CCTV फुटेज ने पलटा गेम! रेप केस में फंसे टीवी एक्टर आशीष कपूर को बड़ी राहत, दिल्‍ली कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली की तिस हजारी कोर्ट से टीवी अभिनेता आशीष कपूर को बड़ी राहत मिली है। गैंगरेप मामले में पुणे...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵