back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिलाओं को इन साइबर सुरक्षा टिप्स से मिलेगी मदद, सही जानकारी से होगा बचाव

इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। कुछ सही जानकारी से आप इंटरनेट पर बचाव कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंटरनेट पर होने वाली गतिविधि को देखना आसान है। इसमें जानकारी को चेक करने में दिक्कत होती है। अब इंटरनेट पर होने वाली साइबर क्राइम भी बढ़ने लगे हैं। जिससे लोगों को अधिक परेशानी होती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर हम साइबर क्राइम से बच सकते हैं।

महिलाएं भी दर्शकों से जुड़ने के लिए करती है इसका उपयोग

आज के दौर में सोशल मीडिया जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। महिलाएं भी दर्शकों से जुड़ने के लिए इसका उपयोग करती हैं। इन प्लेटफाॅर्म पर जुड़ना शुरु कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर जुड़कर महिलाएं हर तरह की जानकारी शेयर करती हैं। लेकिन कई बार महिलाओं को सोशल मीडिया पर कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है। कुछ साइबर टिप्स देने वाले हैं जो आपको बचाने में मदद करेगी।

आनलाइन शाॅपिंक करते समय रखें ध्यान

आजकल सोशल मीडिया पर होम डेकोर, यूटिलिटी थिंग्स, कपड़ों और फैशन एक्सेसीरिजेस काफी रहते हैं। इसके लिए हम अकसर शाॅप नाउ पर क्लिक करते हैं। लेकिन इसमें भी ठगी की शिकार हो सकते हैं। कुछ वेबसाइट हैकिंग लिंक के द्वारा फोन या लैपटाॅप हैक करती हैं। आपको मालूम नहीं होता कि आपका पूरा डेटा चोरी हुआ है। आनलाइ शाॅपिंग कर रहे हैं तो कुछ भरोसेमंद वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना जरुरी है। डिस्काउंट क चक्कर में साइबल अपराधों में न फंसे।

सबका पासवर्ड एक जैसा नहीं रखें

अकसर आप ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड एक ही रखते हैं। लेकिन ये तरीका आपको काफी नुकसान पहुंचाता है। साइबर सेल के मुताबिक अपने ई मेल, बैंक लाॅगइन और सोशल मीडिया के लिए अलग अलग अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में आपको मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन आपका डेटा सुरक्षित होता है।

अपने डेटा को बनाएं सेफ

आप कम्पूटर, फोन और टैबलेट में मौजूद डाटा को बचाने के लिए हमेशा एंटी वायरस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा रोजाना साॅफ्टवेयर भी चेक करना जरुरी है। जो भी वायरस लिंक दिखता है। उनको तुरंत ही डिलीट करें।

स्ट्राॅन्ग पासवर्ड से मिलेगा फायदा

हैकर्स को लेकर आपको सोशल मीडिया तक पहुंच हासिल करने का आसान तरीका होता है। अगर पासवर्ड कमजोर है तो कुछ खास ध्यान रखना चाहिए। इसलिए मजबूत टफ पासवर्ड का उपयोग करना अहम है। इसका अनुमान लगाना कठिन जरुरी होता है। उदाहरण के तौर पर आपका पासवर्ड जितना लंबा होता है उतना आपके लिए बेहतर होता है। इसमें आप अपरकेस और लोअरकेस को शामिल करें। वहीं संख्या में स्पेशल साइन का उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान आप मिक्स लैटरस, नंबर और साइन से बने हुए पासवर्ड को क्रैक करना मुश्किल होता है।

मुफ्त का इंटरनेट ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर कोई ई मेल के अलावा व्हाटसए पर संदिग्ध लगता है तो उसको ओपन नहीं करना चाहिए। न ही उसका जवाब देना चाहिए। मेल या मैसेज में भी किसी भी अनजान सोर्स से मिलने वाले किसी बी अटैचमेंट को ओपन नहीं करना चाहिए। ऐसा मैसेज आप फौरन डिलीट कर सकते हैं।

फोटो माॅफिंग और लीक से बचना है जरुरी

सोशल मीडिया की मदद से आपकी फोटो का मल्टीपल तरीके से दुरूपयोग कर सकते हैं। किसी दूसरी व्यक्ति की शारीरिक संरचना पर विशेष व्यक्ति की तस्वीरों का उपयोग करना होता है। इसे माॅफिंग कहते हैं। इसका इस्तेमाल उन अवैध अश्लील वेबसाइट पर क्रिमिनल अकसर करते हैं। जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵