back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ की शाम को महिलाएं पहनें ये आउटफिट लगेंगी बेहद खूबसूरत

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ के खास मौके पर खूबसूरत पाने के लिए आप साड़ी, लहंगे से लेकर प्लाजो और इंडो वेस्टर्न भी पहन सकती है। जिसे पहनने के बाद बहुत खूबसूरत नजर आएंगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: करवाचौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता है।  इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है और अच्छी तरह से सजती वा संवरती हैं। करवाचौथ पर 16 श्रृंगार का विशेष महत्व होता है और कई महीने  पहले से ही ड्रेसिंग की तैयारी शुरू हो जाती है। हर महिला चाहती है कि वह सुहाग के इस पर्व पर बहुत खास और सुंदर नजर आए। अगर आप भी करवा चौथ के दिन सबसे अलग और हटकर सुंदर दिखना चाहती हैं।  तो आप इन आउटफिट को करवाचौथ के दिन पहन सकती है। जिन्हें पहनने के बाद आप बेहद खूबसूरत  नजर आएंगी।

करवा चौथ के लिए साड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन

करवा चौथ के लिए साड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। आप इस करवा चौथ के लिए साड़ी पहन कर प्लान कर रही है तो आप जिस तरह की साड़ी पहनना चाह रही हैं।  उसका ब्लाउज तैयार कर मैचिंग की पहन सकती है।  साड़ी में आप बेहद खूबसूरत और अलग दिखेंगी।  आप कोशिश करें कि लाल रंग या गुलाबी रंग की साड़ी पहनें।   क्योंकि ये शुभ माना जाता है। 

लहंगा चोली भी एक अच्छा ऑप्शन

करवाचौथ के दिन अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहती तो आपके लिए लहंगा चोली भी एक अच्छा ऑप्शन है।  इस मौके पर आप ब्राइडल लुक चाहती हैं।  तो आप लहंगा चोली जरूर ट्राई करें। इसके साथ आप मैचिंग के सोने चांदी के ज्वेलरी भी पहन सकती है।  जिससे आप और भी स्टाइलिश लुक पा सकते हैं। या फिर शादी जा जोड़ा पहन सकती है। 

करवाचौथ के लिए पटियाला सूट भी स्टाइलिस्ट

करवाचौथ के लिए पटियाला सूट भी अच्छा होता है।  अगर आप ऐसी ड्रेस से की तलाश में जो कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिस्ट भी दिखे तो आप पटियाला सूट को सबसे ऊपर रख सकती है।  आप करवा चौथ पर पटियाला सूट पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।

लाल रंग का प्लाजो कुर्ता भी बेस्ट ऑप्शन

करवाचौथ के लिए लाल रंग का प्लाजो कुर्ता भी बेस्ट ऑप्शन है।  इसे आप मार्केट से या ऑनलाइन खरीद सकती है।  लाल रंग का प्लाजो कुर्ता अपने पसंदीदा डिजाइन के हिसाब से बनवा सकते हैं।  करवा चौथ पर प्लाजो कुर्ता में आप बहुत  गॉर्जियस लगेंगी। फैमिली और  आसपास की महिलाओ से आप अलग दिखेंगी।

लाल रंग का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी कर सकती हैं

अगर आप करवाचौथ पर एथेनिक से हटकर कुछ पहनना चाहते हैं।  तो लाल रंग का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इसमें आप सबसे अलग स्टाइलिश देखेंगे।  इस लुक से आप हर किसी को चौंका सकती है।

Karwa Chauth 2023: कब और कैसे मनाएं करवा चौथ, जानिये मुहूर्त और विधि (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵