back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel: नैनीताल की ये पांच जगह आपको रोमांच और खुशी से भर देंगी, आज ही बनाइए प्लान

Travel: हसीन वादियां, खूबसूरत पहाड़ और आकर्षित कर देने वाली झीलें नैनीताल की खुबसूरती पर चार चांद लगा रही है। सर्दियों के मौसम में यहां के नजारें अदभुत और अविश्वसनीय दिखते है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हिमालय की गोद में बसा नैनीताल शहर उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है।  जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और झील के लिए माना जाता है।  उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र का मुख्य पर्यटन स्थल नैनीताल अपनी झीलों का शहर भी कहा जाता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि यह एक ऐसी जगह है।  जो पूरी तरह से पहाड़ों के बीच बसी हुई है । जो  एक तरफ झीलों  से घिरी है।  तो दूसरी तरफ  बर्फ से ढके पहाड़ आपको यहां की  सुंदरता मनमोहित कर देंगे। साथ ही आपको  यहां के खूबसूरत नैनीताल के हिल स्टेशन अपनी ओर खींचने पर मजबूर कर देंगे। अगर आप परिवार संग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप एक बार नैनीताल का टूर जरूर कीजिए। ऐसा माना जाता है कि 1938 मीटर की ऊंचाई स्थित नैनीताल शहर में कभी 60 झीलें हुआ करती थी। इन सब झीलों में मुख्य नैनी झील है। जिसके चारों तरफ कई खूबसूरत हिल स्टेशन बसे हुए है।आज  आपको  इस आर्टिकल में नैनीताल के पांच ऐसे खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में बताएंगे जहां आप जरूर जाना पसंद करेंगे।

इको केव में मिलेगा सुकून

इको केव नैनीताल की सबसे मशहूर जगह में से एक है।  इस जगह में सारी गुफाएं एक साथ मौजूद हैं।  इस गुफा की सबसे खास बात यह एक ही बाहर चाहे जैसा भी मौसम हो लेकिन इस गुफा में हमेशा ठंड बनी रहती है।  यहां से स्नो व्यू प्वाइंट भी देखा जा सकता है।  आपको बता दे इसकी खूबसूरती को देखते हुए यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

सातताल

नैनीताल में आप घूमते घूमते तक जाएंगे लेकिन झीलों का सिलसिला खत्म नहीं होगा।  नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह में से एक है। यह सातताल के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें की सातताल झील जो देखने में बहुत खूबसूरत और आकर्षक लगती है यह सातताल नैनीताल के करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह नजारा देखने के में बहुत ही अद्भुत लगता है । यहां की नौकुचिया ताल काफी मशहूर है। आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं।

गेठिया

नैनीताल के पास एक जगह है ज्योलिकोट , इस छोटे से  गांव की दूरी  नैनीताल से 28 किलोमीटर की है।  यहां रहने के लिए आपको कई होमस्टे और लेक रिजॉर्ट आसानी से मिल जाएंगे। यह काफी शांत जगह है। यहां आप अपने परिवार के साथ खुलकर  मस्ती कर सकते हैं।  साथ ही आप  पिकनिक का भी मजा ले सकते हैं।  यहां से दूर से देखने पर जितने भी दृश्य हैं नजर आते हैं बहुत खूबसूरत और मनमोहित नजर आते है।

हनी- बनी स्नोव्यु

नैनीताल शहर के करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर या पॉइंट है। यह  2270 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।  यहां जाने के लिए आपको मल्लीताल से रोपवे से जया जाता है। यह रोपवे के लिए भी काफी फेमस है। इसके साथ ही यहां हिमालय का विहग्म दृश्य भी दिखाई देता है। स्नोव्यू से लगी हुई दूसरी छोटी हनी- बनी है  जिसकी ऊंचाई 2170 मीटर है। यहां से हिमालय का सुंदर नजारा खूबसूरत दिखता है। आप यहां शूटिंग भी कर सकते हैं।  यहां एक एडवेंचर पार्क भी है जो आपको रोमांचित कर देगा।

चिड़ियाघर

नैनीताल का चिड़ियाघर पर्यटकों को बरबस अपनी ओर लुभाता है। इस चिड़ियाघर में आप एक बार जाएंगे तो दोबारा जाने की इच्छा जरुर करेंगे।  यहां काला चीता ,बाघ, भालू, हिरण जंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। इसके आसपास भी नजर बहुत  खूबसूरत दिखाई देता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Best Places to Visit In Nainital: झीलों और पहाड़ियों का संगम! नवंबर में नैनीताल की सबसे खूबसूरत लोकेशंस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों की शुरुआत में अगर हिल स्टेशन की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो नैनीताल आपके लिस्ट में...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵