back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Beautiful Village: स्ट्रेस भरी लाइफ से कहीं दूर बिताएं अच्छा समय, मिलेगी सुकून और शांति

अगर आप अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय के लिए छुटकारा चाहते हैं तो भारत के कुछ गांव को जरूर एक्सप्लोरर करें। यहां पर आपको सुकून और मन की शांति मिलती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शहर का ऐसा वातावरण रहता है जहां का माहौल शोर-गुल से भरा रहता है। सुबह उठते ही इंसान ऑफिस के लिए जाता है और शाम को थक हारकर वापस घर जाकर फैमिली के साथ समय भी नहीं बिता पाता। अगर आपकी लाइफ भी कुछ ऐसी ही बिजी चल रही है तो आपको खुदको थोड़ा सेल्फ टाइम जरूर देना चाहिए। इस बीच आप अपने स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए ट्रैवलिंग के लिए भारत की कुछ खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। अगर आपको सुकून और शांति वाला वातावरण चाहिए तो आप खूबसूरत गांव को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

मलाना गांव

हिमाचल प्रदेश में हर कोई हिल स्टेशन जाने का प्लान जरूर बनाता है, लेकिन इससे भी खूबसूरत एक जगह मौजूद है। हिमाचल प्रदेश का मलाना गांव रोजाना की भाग दौड़ भरी जिंदगी के बीच आपको शांति और सुकून देता है। अगर आप इस गांव को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करें तो आपका स्ट्रेस लेवल एकदम कम हो जाएगा। सोलो ट्रिप के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। 

पंगोट 

अगर आप भाग दौड़ भरी जिंदगी से कहीं दूर नैनीताल जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो इस प्लान को ड्रॉप कर देना चाहिए। सुकून और शांति पाने के लिए नैनीताल से लगभग 45 मिनट की दूरी पर पंगोट गांव मौजूद है। यहां पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

खज्जियार

अगर आप हिमाचल प्रदेश को कई बार एक्सप्लोर कर चुके हैं तो यहां के सबसे खूबसूरत गांव खज्जियार जा सकते हैं। इस गांव का नाम लोगों के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है। बता दें कि, यह गांव डलहौजी से लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵