back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बच्चों और परिवार संग इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

सबसे पहले बात करते हैं अमृत उद्यान की, जो राष्ट्रपति भवन परिसर का बेहद खूबसूरत गार्डन है। यह गार्डन मानसून सीजन में 16 अगस्त से 14 सितंबर तक आम जनता के लिए खोला गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में मानसून ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। हल्की ठंडी हवाओं और बारिश की बौछारों के बीच जहां लोग घर में आराम करना पसंद कर रहे हैं, वहीं छुट्टियों में बच्चों का मन हमेशा बाहर घूमने का होता है। अगर आप भी हर बार बच्चों को पार्क और मॉल घुमाकर थक चुके हैं और कुछ नया करना चाहते हैं, तो राजधानी दिल्ली में कई ऐसी खास जगहें हैं, जो परिवार, दोस्तों और पार्टनर संग घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

अमृत उद्यान: प्रकृति के बीच सुकून

सबसे पहले बात करते हैं अमृत उद्यान की, जो राष्ट्रपति भवन परिसर का बेहद खूबसूरत गार्डन है। यह गार्डन मानसून सीजन में 16 अगस्त से 14 सितंबर तक आम जनता के लिए खोला गया है। यहां प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है, हालांकि इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहने वाला यह गार्डन हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों के बीच सुकूनभरे पल बिताने के लिए बेहतरीन जगह है। फोटोशूट कराने वालों के लिए भी यह जगह बेहद खास मानी जाती है। गार्डन में प्रवेश गेट नंबर 35, नॉर्थ एवेन्यू की तरफ से होगा।

पुराने किले में बोटिंग का आनंद

दिल्ली का पुराना किला (Old Fort) घूमने वालों के लिए एक और शानदार जगह है। यहां आप परिवार और बच्चों के साथ बोट राइड का मजा ले सकते हैं। मानसून के मौसम में यहां बोटिंग करना बेहद रोमांचक अनुभव देता है। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ रहती है, लेकिन शाम के समय यह जगह सबसे खूबसूरत नजर आती है।

साइंस म्यूजियम: बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे छुट्टियों में कुछ नया सीखें, तो नेशनल साइंस म्यूजियम जरूर जाएं। यह म्यूजियम ब्लू लाइन मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन के पास स्थित है। यहां बच्चों को विज्ञान से जुड़ी कई अजूबी और रोचक चीजें देखने को मिलेंगी। 

म्यूजियम का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है और यहां एंट्री टिकट मात्र 80 रुपये का है। यह जगह बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन बल्कि सीखने का बेहतरीन मौका भी देती है।

बता दें कि, कुल मिलाकर दिल्ली में बारिश के बीच इस मौसम में अमृत उद्यान की हरियाली, पुराने किले की बोटिंग और साइंस म्यूजियम का ज्ञान, ये तीनों जगहें परिवार और दोस्तों के साथ वीकेंड प्लान के लिए शानदार विकल्प हैं। अगर आप भी अपने बच्चों या पार्टनर के साथ कुछ खास समय बिताना चाहते हैं, तो इस बार इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵