back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Destination : Noida में इन जगहों पर नाइटलाइफ का ले आनंद !!

नोएडा में कई एसी जगह है जहाँ पर लाइफ का पूरा आनंद ले सकते हैं। वहीं यहाँ पर नोएडा की नाइट लाइफ काफी मशहूर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | खूबसूरत और नई जगहों पर घूमने का हर कोई प्लान बनाता है। वहीं बढ़िया बढ़िया जगह पर लोगों को जाना बहुत पसंद आता है। सर्दियों के टाइम के दौैरान भी लोगों को घूमना बहुत पसंद आता है। वहीं इस दौरान लोगों को नाइट में दोस्तों के साथ घूमना बेहतर लगता है। इसकी वलजह से अलग ही माहौल रहता है।

नोएडा में कई ऐसी भी जगह मौजूद है।जहाँ पर आप दोस्तों के साथ जाकर आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको नाइट लाइफ का भी पूरी आनंद मिलने वाला है। वहीं ये जगह भी नाइट लाइफ के लिए काफी मशहूर मानी जाती है।

ग्रेट वेनिस माॅल

नौएडा में ग्रेट वेनिस माॅल भी काफी मशहूर माल में से एक है। माॅल को शानदार थीम पर तैयार किया गया है। यहाँ पर आपको विदेश का भी मिक्सचर देखने को मिल जाता है। यहाँ पर आपको झुकी हुई इमारत भी नजर आती है। यहाँ पर आप दोस्तों के साथ प्लान कर सकते हैं। यहाँ पर आपको मूवी थिएटर से लेकर खेलने की जगह तक भी मिल जाती है।

नोएडा सेक्टर 18

नोएडा में सेक्टर 18 काफी मशहूर है। जो रात के दौरान एक्सप्लोर करने के फेमस जगह मानी जाती है। यहाँ पर आपको मार्केटप्लेस, कैफे और मल्टीप्लेक्स भी मिल जाता है। यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी मशहूर माना जाता है। यहाँ पर आपको बिग चिल, अल्ट्रा बार, ब्लू क्लब, थियोस भी मौजूद है।

ग्रेट इंडियन प्लेस

ग्रेट इंडियन प्लेस की बात करें तो ये मनोरंजन के लिए काफी फेमस माना जाता है। यहाँ पर एक आपको कई अलग अलग ब्रांड के कपड़े से लेकर माॅल में मनोरंजन के लिए भी कई सारे साधन मिल जाते हैं। यहाँ पर आपको खाने पीने लिए रेस्तरां भी मिल जाता है। इसके साथ घूमने के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

गार्डन गैलेरिया माॅल

अगर आप गार्डन गैलेरिया माॅल जा रहे हैं तो यहाँ का नजारा आपको काफी पसंद आने वाला है। यहाँ पर कई सारे रेस्तरां भी मौजूद है। यहाँ पर आपको खाने से लेकर शापिंग का भी एंजाय कर पाएंगे।

स्काईहाउस

रात में कही हैपनिंग जगह जाना है तो आप स्काईहाउस विजिट कर सकते हैं। यहाँ का माहौल औऱ शानदार खाना आपका दिन बना देता है। यहाँ पर आप बर्धडे से लेकर एनिवर्सिरी भी मना सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵