back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेस्ट टूरिस्ट प्लेस बन गया है नंदी हिल्स, दोस्तों के साथ बाइक से बनाएं घूमने का प्लान

कर्नाटक का टूरिस्ट प्लेस नंदी हिल्स इस समय लोगों की पहली पसंद बन गया है। यह बेहद ही शांत और सुंदर जगह है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप घूमने के लिए प्राकृतिक सुंदरता से भरी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो कर्नाटक का नंदी हिल्स बेस्ट लोकेशन है। टूरिस्ट बड़ी संख्या में यहां पर घूमने आ रहे हैं। नंदी हिल्स बेंगलुरु से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर है आप यहां पर टैक्सी की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आपको प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देखने का शौक है तो यहां आना बेस्ट डिसीजन रहेगा। अगर आप कर्नाटक के ही रहने वाले हैं, तो आप महल 2 घंटे में ही नंदी हिल्स पहुंच सकते हैं।

खास है नंदी हिल्स

अगर आपको कर्नाटक की खूबसूरती देखनी है, तो नंदी हिल्स से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। इस जगह पर आने के बाद आपको एक बेहतरीन सनसेट पॉइंट देखने को मिलता है। हरी-भरी हरियाली ऐतिहासिक जगह जैसी चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो यहां पर कई सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। 

टीपू ड्रॉप

टीपू ड्रॉप को नंदी हिल्स का ऐतिहासिक जगह माना जाता है इसे लेकर कहा जाता है कि इसका संबंध टीपू सुल्तान से जुड़ा हुआ है। टीपू ड्रॉप एक चट्टान को कहा जाता है इसके आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। यह जगह समुद्र तल से 600 मीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। यह जगह टीपू सुल्तान के शासनकाल की गवाह मानी जाती है यहां से जुड़ी कई मान्यताएं भी है। 

भोगा नंदेश्वर मंदिर

नंदी हिल्स के पास एक ऐसी धार्मिक जगह है जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। नंदी हिल्स में नंदेश्वर मंदिर है जहां पर प्राचीन काल का मंदिर मौजूद है। मंदिर की अपनी कई मान्यताएं हैं जिसे लेकर स्थानीय लोग बात भी करते हैं। अगर आपको शांति और सुकून चाहिए तो इस जगह पर घूमने आ सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...