back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में पुलिस के साथ बढ़ेगी अन्य विभागों की भागीदारीः एडीजी सागर

भोपाल, 10 जून (हि.स.)। भोपाल स्थित पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डीसी सागर ने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में पुलिस विभाग के साथ ही परिवहन, स्वास्थ्य एवं अन्य सड़क स्वामित्व वाले विभागों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह बात वेबिनार के माध्यम से सागर पुलिस जोन के 328 प्रशिक्षणार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये आवश्यक प्रशिक्षण देते हुए कही। एडीजी सागर ने गुरुवार को बताया कि वेबिनार में आईआरएडी सिस्टम की उपयोगिता, जिला नोडल अधिकारियों के दायित्वों, थाना प्रभारियों के अधिकारों, जमीनी स्तर के अधिकारियों के दायित्वों के निर्वहन की प्रक्रिया और दुर्घटना की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिये केलिब्रेटिंग तकनीक इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के सभी जिलों में आईआरएडी एप में दुर्घटना संबंधी आंकड़े दर्ज किये जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश इस एप में प्रविष्टियों के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। एडीजी सागर ने बताया कि क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम (सीसीटीएनएस) को एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) से आईआरएडी एप से जोड़ा जायेगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं की प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार की भिन्नता को समाप्त किया जायेगा। उन्होंने संभागीय मुख्यालय सागर सहित पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में एप के क्रियान्वयन संबंधी समीक्षा भी की। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट के मैदान पर डरावने पल! इन 7 खिलाड़ियों की जिंदगी हुई खत्म, दर्दनाक हादसे से सहम गया था क्रिकेट जगत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । क्रिकेट को अक्सर “जेंटलमैन गेम” कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी मैदान पर हुई दर्दनाक घटनाएं इस खेल की सूरत...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵