back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अकेले यात्रा का बना रहे मन तो ध्‍यान में रख लें इन बातें, वरना सफर में होगी टेंशन

अगर आप भी अकेले यात्रा का बना रहे प्लान तो अभी नोट कर लें इन दस जरूरी बातों को, जो आपके यात्रा में बेहद काम आएगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अगर आप भी कहीं अकेले जाने का बना रहे प्लान तो अभी ध्यान रख लें ये कुछ जरूरी बातें जो सफर के दौरान आपके बेहद काम आऐंगी। आइए जानते हैं अकेले यात्रा के दौरान हमें किन बातों का रखना चाहिए ख्‍याल।

अकेले यात्रा के दौरान ध्‍यान रखें ये बातें

अकेले सफर के दौरान अक्सर सामान उठाने की समस्‍या सबसे बड़ी होती है, इसलिए यात्रा में कम से कम सामान लेकर चलें भारी बैग के बजाय दो हल्के बैग लेना ज्यादा अच्छा रहता है। सामान जिमना कम होगा उतने ही बेफ्रिक से आप घूम सकते है। 

योजना बनाने से पहले ध्‍यान योग्य बातें

अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ही कितना खर्च आएगा, कहां ठहराना है, वहां का यातायात और मौसम वहां का कल्चर व कैसे पहुंचा जाएगा सब कुछ पहले ही पता कर लें। 

बैग को ऐसे रखें सुरक्षित :

ट्रेन में जाते समय हमेशा बैग, सूटकेस के लिए एक सेफ्टी चेन जरूर रखें, इस सेफ्टी चेंन से सामान चोरी होने का खतरा खत्म हो जाता है। इसलिए अपने सामान को अच्छी तरह से लॉक लगाकर रखें। 

यह जरूरी सामान भी हो साथ 

यात्रा के दौरान टॉर्च, मोमबत्ती, माचिस, मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम या अगरबत्ती जरुर रखें यह छोटे सामान बहुत काम के होते है। 

होटल चुनते समय सावधानी :

होटल चुनते समय हमेशा बजट के साथ-साथ आसपास के माहौल का जरूर ख्‍याल रखें। यदि ऐसा संभव ना हो तो ठहरने से पहले लोगों से होटल के बारे में पता जरूर कर लें।

सेफ्टी लॉक है जरूरी :

होटल में रूम लेने के बाद अंदर कमरे में भी सतर्क रहें। होटल के कमरे में हमेशा अंदर से सेफ्टी लॉक लगाकर रखें। बिना पूछे दरवाजा न खोलें। बाहर जाते समय अपने सामान को लॉक लगाकर अवश्य जाएं । साथ ही दवांए भी जरुर रखें जैसे पेट दर्द, उल्टी, सरदर्द बुखार की। 

पैसों की देखरेख :

हमेशा यात्रा के दौरान कीमती सामान या पैसें होटॅल के कमरे में खुला छोड़ कर कभी मत जाएं। हमेशा कमरे की सफाई अपने सामने ही करवाएं। 

लिफ्ट कतई न लें : 

यात्रा के दौरान किसी अनजान से लिफ्ट न ले, जरूरत पड़ने पर टैक्सी या ऑटो या बस, मेट्रो का इस्तेमाल करें । लगातार नकारात्मक सोच अपनाने से डर और चिंता बढ़ती है इसलिए खुद को सकारात्मक देखने की कोशिश करें। 

किसी परिचित का पता रखें :

हमेशा यात्रा के दौरान कोई मित्र या परिचित का फोन नंबर और घर का पता जरुर रखें ताकि आवश्यक होने पर उनसे सहायता लिया जा सके। 

निजी गाड़ी से जाएं तो रहें सावधान :

ट्रेन, बस या हवाई जहाज में रिजर्वेशन जरूर करा ले, और अगर निजी गाड़ी से जा रहे हो तो रात के बजाय दिन में सफर करें ताकि, गंतव्य स्थान पर रात होने से पहले ही पहुंचा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...