back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाली तीज पर अपनी वाइफ को देना चाहते है बेस्ट गिफ्ट, तो घुमा लाएं इन जगहों पर

देशभर में घूमने के लिए लोगों को किसी खास अवसर की जरूरत नहीं होती, कुछ ऐसे अवसर भी होते हैं, जो घूमने के लिए अच्छे मौके के रूप में सामने आते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सावन में पड़नेवाली हरियाली तीज आज 27 जुलाई को मनाई जा रही है, इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन पत्नी को खास तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए घुमाने का प्लान सबसे बेस्ट रहेगा।इस दिन आप अपनी पत्नी को किसी बेहतरीन जगह पर घुमा सकते हैं। वहीं सबसे बड़ी बात है कि आज दिन संडे है। ऐसे में आपको छुट्टी भी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।ये आपकी पत्नी के लिए बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है। 

बता दे, इस बार हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप इस दिन पत्नी को खास तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए घुमाने का प्लान सबसे बेस्ट रहेगा। आइए जानते है उन डेस्टिनेशन के बारे में। 

हिल स्टेशन

अगर आपके शहर के आस-पास में कोई खूबसूरत हिल स्टेशन है, तो यहां घूमना एकदम बेस्ट हो सकता है। हरियाली तीज के समय हिल स्टेशनों की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। यह मौसम काफी सुहावना भी होता है। यहां आप नेचुरल ब्यूटी का नजारा देखं बीवी के साथ में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. 

नेशनल पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी

बीवी के साथ घूमने के लिए नेशनल पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी अच्छा विकल्प हो सकता है, आप हरियाली तीज के दिन पत्नी के साथ अपने शहर या आस-पास बसे किसी नेशनल पार्क या वाइल्डलाइफ सेंचुरी घूमने के लिए जा स‍कते है। 

झील या नदी के किनारे

अगर आप हरियाली तीज पर पत्नी का मूड अच्छा करना चाहते हैं तो, किसी झील या नदी के किनारे घूमने भी जा सकते हैं। यहां शाम को पैदल घूमना आपको लिए काफी रोमांटिक हो सकता है। जो इस दिन को यादगार बना सकता है। 

बोटैनिकल गार्डन

अगर आपके शहर में या आस-पास कोई गार्डन है तो आप यहां भी घूमने की प्लानिंग कर सकते है। जहां रंग-बिरंगे फूलों और पौधों के बीच घूमना आपकी शॉर्ट ट्रिप को यादगार बना सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...