back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nainital Travel: नैनीताल की खूबसूरत वादियों में बिताएं गर्मी की छुट्टियां, एडवेंचरस रहेगा गुफाओं की सैर

समर वेकेशन की छुट्टियां मनाने के लिए नैनीताल एक बेहद ही खूबसूरत जगह है साथ ही यहां पर आपको गर्मियों का एहसास भी नहीं होगा और आप एक से बढ़कर एक जगह पर घूम सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां बिताने की बात आती है तो सबसे पहले ही स्टेशन का ही ख्याल आता है यहां का मौसम सुहाना होता है और गर्मियों का एहसास नहीं होता। अगर आप भी इस समय वेकेशन फैमिली के साथ रिप्लाई कर रहे हैं तो नैनीताल की कुछ मशहूर जगहों पर जरूर घूमें। बता दें कि, नैनीताल उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित है यहां पर घूमने के लिए पर्यटकों का आलम लग जाता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, वादियां और झरने पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। नैनीताल में बहुत सारी खूबसूरत जगह है जहां पर आप ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

नैना देवी मंदिर

नैना देवी मंदिर उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यहां पर घूमने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। जो लोग नैनीताल घूमने आते हैं इस जगह पर जरूर घूमते हैं, यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक कथा के अनुसार देखा जाए तो देवी सती की आंखें यहां पर गिरी थी इसके बाद इस मंदिर को नैना देवी के नाम से जाने जाना लगा।

नैनीताल झील

नैनीताल झील कुमाऊं क्षेत्र की सबसे बड़ी झील मानी जाती है जो आम के आकार की बनी हुई है। अगर आप नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो इस झील के किनारे आप पिकनिक मना सकते हैं बेहद ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट भी है।

नैना पीक

अगर आप पहाड़ देखना पसंद करते हैं तो नैनीताल का यह सबसे ऊंचा पहाड़ है जो देखने में भी खूबसूरत लगता है। बता दे कि भारत और चीन के युद्ध के बाद इस छोटी का नाम बदलकर नैना पीक कर दिया गया था।

इको केव गार्डन

यह एक बेहद ही प्रसिद्ध गार्डन है यहां पर आप खूब इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आपस में जुड़ी हुई गुफाएं हैं जो देखने में मनमोहन है। यहां की प्राकृतिक गुफाओं का रखरखाव स्थानीय प्रशासन करती है। यह नैनीताल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है, जहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...