back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nepal Travel Places: खास है नेपाल की इन जगहों का नजारा, पर्यटकों की खूब लगती है भीड़

नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत जगह है आप यहां पर दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने आ सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नेपाल हिमालय की गोद में बसा हुआ एक छोटा सा देश है यहां पर प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर देखने को मिलती है। ट्रैकिंग लवर के लिए यह जगह बहुत ही अच्छी है। इसके अलावा आप यहां पर सांस्कृति, इतिहास, वन्य जीव प्राणियों और मन की शांति के लिए आ सकते हैं। यहां पर कई सारे धार्मिक स्थल भी है अगर आप भी नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ पर्यटक स्थलों के बारे में जान लीजिए।

काठमांडू

काठमांडू नेपाल की राजधानी है जो अपने इतिहास और संस्कृति के लिए जानी जाती है। अगर आप काठमांडू घूमने जा रहे हैं तो यहां पर आप शंभू नाथ मंदिर घूम सकते हैं। इसके अलावा काठमांडू में घूमने के लिए पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर भी शामिल है।

पोखरा

अगर आप नेपाल घूमने आ रहे हैं तो यहां की दूसरी सबसे बड़ी जगह पोखरा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप ट्रैकिंग लवर हैं तो पोखरा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

फेवा झील

फेवा झील पोखरा के केंद्र में स्थित है यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं। अगर आप नेपाल घूमने आ रहे हैं तो इस जगह पर फैमिली के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं। शाम के समय में यहां का नजारा देखने लायक होता है।

देवी फॉल

अगर आप अपनी फैमिली के साथ नेपाल घूमने आ रहे हैं तो यहां देवी फॉल लोकप्रिय स्थान है। यहां की खूबसूरती और रहस्यमई गुफा में हर कोई घूमना पसंद करता है। इसके अलावा आप लुंबिनी भी घूम सकते हैं यहां पर आप बहुत धर्म के अनुयायियों से मिल सकते हैं जो आकर्षण का केंद्र है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार: 

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में बड़ा एक्शन: पीएम बनते ही बालेन शाह का कड़ा कदम, पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बनते ही Balen Shah एक्शन मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵