back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Places to Visit in Summer Season: गर्मियों से बचने के लिए स्विट्जरलैंड नहीं जाएं इंडिया की इन बेस्ट जगहों पर

गर्मी आते ही सभी ठंडे स्थल जाने का मन बनाने लगते है जहां बजट में सुकून से घूमने का आनंद ले सकें। ऐसे में आज हम लाए है भारत की ही ऐसी खास जगहों के बारे में भीड़ तो नही लेकिन सुकून भरपूर है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी में अक्सर लोग गर्माहट और तपिश से दूर शहर किसी ठंडी और शांत जगह पर जाने के लिए उत्सुक होते है। जहां वे ऐसी जगहों की तलाश में रहते है जहां इस तपती गर्मी में कुछ समय ठंडक में महसूस कर सकें। अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में ठंडक का अहसास करने किसी भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर जाना चा‍हते है तो यह आर्टिकल आपके काम की है। भारत में कई ऐसी जगहें भी है जिनके बारे में पर्यटकों को ज्यादा पता ही नहीं। आइए जानते है उन मनमोहक जगहों के बारे में जहां के बारे में आपको अब तक नहीं होगा मालूम। 

जाने भारत की आफबीट जगहों के बारे में 

तेज धूप तपाती गर्मी से बचने अक्सर लोग बड़ी संख्या में गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशनों या ठंडी जगहों की सैर पर जाते हैं। जहां हिल स्टेशनों पर ठंडक तो होती है लेकिन भीड़ काफी होती है। लेकिन आप इस गर्मी ठंडक का अहसास तो करना चाहते हैं लेकिन भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहना चाहते है तो जाने भारत की उन आफबीट जगहों के बारे में जहां अब तक नही गए होगें आप। 

हार्सिली हिल्स

अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से थकान व गर्मी के मौसम में ठंडक हरियाली का आनंद लेने भीड़भाड़ से दूर भारत का राज्य आंध्र प्रदेश जहां का हार्सिली हिल्स किसी स्वर्ग से कम नही है जहां आप जाकर प्रकृति के बीच में फैमिली, दोस्तो के साथ जॉर्बिंग, रैप्लिंग, ट्रैकिंग का मजा ले सकते है। इस जगह पर आपको भीड़ कम ही मिलेगी और सुकून ऐसा जो कभी ना भूल पानेवाला यात्रा हो जाऐगा। 

रानीखेत

देवभूमि कहा जानेवाला उत्तराखंड जहां सुंदर सा बसा रानीखेत एक सुंदर हिल स्टेशन है जहां आप गर्मियों की छुट्टी में बजट में रानीखेत जा पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते है। यहा आप झूला देवी मंदिर में दर्शन भी कर धार्मिक अनुभूति का आनंद भी ले सकते है। 

तीर्थन घाटी

हिमाचल प्रदेश के सबसे मशहूर जगहो में से एक तीर्थन घाटी, जहां सुकून पाने अक्सर लोग ढूढ़ते हुए पहुंच जाते है, ये खास ठंडक के साथ ही ट्राउट मछली के लिए भी फेमस है। 

माजुली

भारत का सबसे ऊचां छोर और ठंडक भरा स्थान असम का माजुली ट्रिप जहां आपको सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के बीच साहित्य, कला और संगीत का संगम देखने को मिलेगा ये अपने आप में एक यूनिक जगहो में से एक है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵