back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छोटे बजट में प्लान करें शानदार ट्रिप, इस जगह पर घूमने का बनाएं प्लान

अगर आप भी घूमने फिरने का प्लान बनाने वाले हैं तो ऐतिहासिक शहर राजस्थान जरूर घूमें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान का जालौर शहर एक ऐतिहासिक जगह है। इसे जबालीपुर के नाम से भी जाना जाता था। एक समय में यहां पर एक समृद्ध रियासत थी, जिसे गोल्डन माउंट के नाम से संबोधित किया जाता था। इतना ही नहीं यह राजस्थान का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र भी रहा है। यहां पर कई सारे खूबसूरत मंदिर और प्राकृतिक नजारे हैं पर्यटक यहां घूमने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

जलौर फोर्ट

अगर आप राजस्थान के जलौर शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शुरुआत यहां के जालोर फोर्ट से करें। यह जगह पर्यटकों को प्रभावित करती है दसवीं शताब्दी से इसका संबंध है। यह राज्य के सबसे प्रभावशाली किलों में से एक माना जाता है किले के अंदर बेहद ही अच्छी संरचनाएं बनी हुई है। इतना ही नहीं इन रचनाओं में जैन मंदिर, मस्जिद, हिंदू मंदिर भी शामिल है।

सुधा पर्वत

सुधा पर्वत पहाड़ियों के बीच में स्थित है यहां पर सुधा माता मंदिर भी है। सुधा पर्वत अरावली श्रृंखला में बसा हुआ है यहां पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु घूमने आते हैं। बता दें कि, पहाड़ों के बड़े-बड़े चट्टानों के बीच में देवी चामुंडा का मंदिर स्थित है। 

जलौर वन्य अभ्यारण 

जालौर के ऐतिहासिक स्थल ही नहीं बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को बहुत पसंद आती है। इसके अलावा यहां के वन्य जीव अभ्यारण लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां पर आपको तरह-तरह की वनस्पतियां और जीव जंतु देखने को मिलते हैं। इस जगह पर जंगली जीवों में जंगली बिल्ली, लोमड़ी, तेंदुआ आदि जानवर देखने को मिलते हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर 

नीलकंठ महादेव मंदिर बिशनगढ़ गांव में स्थित है। इस मंदिर की एक झलक देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं नीलकंठ मंदिर ऊंची चोटी पर स्थित है। इस मंदिर को लेकर यह माना जाता है की सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन इसी जगह पर हुए थे यहां पर भगवान शिव की पूजा की जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-   Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG संकट से देश बेहाल: फैक्ट्रियों पर ताले, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा मजदूरों का सैलाब, राजस्थान-मुंबई-सूरत में एक जैसे हालात

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है। एलपीजी रसोई गैस की कमी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵