back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सर्दियों में छुट्टी बिताने के लिए राजस्थान है बेस्ट Travel Destination, जरूर घूम आएं ये 5 टूरिस्ट स्पॉट्स

अगर आप राजस्थान जा रहे हैं तो इन 5 जगहों पर विजिट कर सकते हैं। ये जगहों पर आपको खूबसूरत एहसास होने जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | सर्दियों में राजस्थान जाने का अलग ही आनंद है। नवंबर से लेकर मार्च का समय राजस्थान घूमने के लिए परफेक्ट है। खासकर फरवरी की गुलाबी ठंड, राजस्थान के ट्रैवल एक्सपीरियंस में चार चांद लगा देती है। अगर आप राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन पांच खूबसूरत जगहों को प्लान में जरुर शामिल कर सकते हैं।

जयपुर

जयपुर राजस्थान की राजधानी के तौर पर मशहूर है। इसको पिंक सिटी के तौर पर भी जाना जाता है। आम तौर पर माना जाता है कि ये किला, जंतर मंतर. जल महल काफी प्रख्यात माना जाता है। इस शहर में आपको कई तरह का किला देखने को मिल सकता है।

जोधपुर

जोधपुर की बात करें तो ये दूसरा बड़ा शहर जाना जाता है। यहाँ पर घूमना है तो आपको मेहरानगढ़ का किला, घंटा घर पैलेस और कल्याण झील काफी खूबसूरत जगह है। यहाँ पर आए लोगों के लिए जैन मंदिर भी काफी खास माना जाता है।

चितौड़गढ़

चितौड़गढ़ को राजपूतों के लिए ऐतिहासिल समझा जाता है। ये शहर बेराच नदी के पास स्थित है। यहाँ पर घूमने के लिए कई जगह है जहाँ पर खूब एंजाॅय कर सकते हैं। जिसमें राणा कुम्भ का महल, कालिका मंदिर और जौहर मेला है। यहाँ पर मौजूद कालिका मंदिर एक समय मं सूर्य मंदिर के तौर पर मशहूर था।

अजमेर

अजमेर को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के जाना जाता है। माना जाता है कि यहाँ पर मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है। यहाँ पर हर मौसम में घूमने के लिए पहुंचते हैं। अरावली पहाड़ियों के बीच में ये शहर काफी अच्छा लगता है। इसके साथ यहाँ पर पुष्कर में दुनिया का अकेला ब्रम्हा जी का मंदिर है।

माउंट आबू

माउंट अबू राजस्थान का अकेला हिल स्टेशन माना जाता है। यहां की खूबसूरती आपको काफी पसंद आएगी। इस हिल स्टेशन को भई राजस्थान के स्वर्ग के तौर पर भी जाना जाता है। यहाँ पर मौजूद नक्का झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर घूमने के हिसाब से खास जगह मानी जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...