back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel: सर्दियों में घूमने की ये 5 जगहें, जहां सर्दियों में होगा गर्मी का अहसास

Travel: सर्दियों में भी अगर आप गर्म जगह घूमने की  तलाश रहे हैं तो आप इन फेमस जगहों में एक बार जरूर जाएं।  यहां सर्दियों में भी आपको गर्मी का एहसास मिलेगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। सुबह और शाम तेज और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। वैसे हल्की और गुलाबी सर्दी के मौसम में घूमने का मजा अलग होता है।  जिन लोगों को घूमने का शौक है।  यदि वो इस सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास  पाना चाहते हैं तो अपने ट्रेवलिंग बैग को पैक कर लें। और भारत के गर्म जगह पर निकल जाएं।  वहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाकर क्वालिटी टाइम बिताने  के साथ सर्दी से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको उन जगहों के बारे में नहीं पता तो आज हम आपको इस आर्टिकल में पांच ऐसी जगह के बारे में बताएंगे । जहां सर्दियों के मौसम में भी आप गर्मी का अहसास महसूस कर सकते हैं।

मुंबई

मुंबई जिसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। वो जगह जो मनोरंजन को अपनी विरासत में समेटे हुए है। अगर आप मायानगरी देखने के शौकीन है तो सर्दियों में आप महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की सैर कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में मुंबई का तापमान सामान्य तौर पर 17 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।  वहीं नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए मुंबई सबसे बेस्ट जगह है। 

कच्छ,  गुजरात

गुजरात का कच्छ भी सर्दियों में घूमने की बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।  कच्छ को  सर्दियों में गुजरात के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में गिना जाता है। अगर आप  फैमिली  और फ्रेंड के साथ घूमने निकले हैं तो एक बार गुजरात के कच्छ को  सर्दी के मौसम में महसूस कीजिए। आपको एक अलग और  अच्छा एक्सपीरियंस नजर आयेगा। 

गोवा

सर्दी के मौसम में गोवा के बीच का नजारा पर्यटकों का फेवरेट होता है। साथ ही सर्दियों में गोवा का टेंपरेचर भी मॉडरेट रहता है।  जिससे आपको गर्मी और सर्दी का एहसास नहीं होगा और आप बेफिक्र होकर बीच का व्यू इंजॉय कर सकते हैं। फैमिली के अलावा कपल्स यहां सबसे ज्यादा इंजॉय करने आते है।

जैसलमेर

वैसे तो गर्मी के  मौसम में राजस्थान का सफर करना किसी चैलेंजिंग टास्क से कम नहीं होता है। वहीं सर्दियों में आप राजस्थान का ट्रिप आसानी से कर सकते हैं।  ऐसे में उत्तर भारत की विशाल  ठंड से बचने के लिए आप जैसलमेर में  रेगिस्तान,  झील , के साथ राजा महाराजाओं की हवेलियों का आनंद ले सकते है। 

कुर्ग कर्नाटक

उत्तर भारत में नवंबर के महीने से ही ठंड का कहर दिखने लगता है। ऐसे में आप इस  कहर से बचने के लिए कर्नाटक के कुर्ग शहर में घूमने निकल जाइए। क्योंकि यहां का  तापमान सबसे  बेहतरीन रहता है। आप मनमोहक और हसीन वादियों के बीच परिवार और दोस्तों के साथ आप यहां अलग तरीके से इंजॉय कर सकते हैं।  साथ-साथ आप चाय के बागानों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵