back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tourist Places: पार्टनर के साथ दार्जिलिंग के टूर को बनाएं रोमांटिक, छोटे से खर्चे में देखिए खूबसूरत नजारा

घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ खास ट्रिप प्लान करना चाहते हैं जो किसी रोमांटिक जगह का हो तो दार्जीलिंग के बारे में जरूर सोचें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की उत्तर पश्चिम जगह दार्जिलिंग एक बहुत अच्छी जगह है यहां पर पहाड़ों की हरियाली ठंडा वातावरण और चाय के बागान देखने को मिलते हैं जो काफी खूबसूरत लगते हैं। खास बात तो यह है की आप अपने पार्टनर के साथ गर्मियों की छुट्टियों को यहां पर सुकून से बिता सकते हैं। वहीं अगर आप सोलो ट्रिप भी कर रहे हैं तो दार्जीलिंग एक सुरक्षित जगह है और घूमने का खर्चा भी बेहद कम है।

कैसे पहुंचे दार्जिलिंग

दार्जिलिंग घूमने के लिए एक बहुत अच्छी जगह है यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। अपने सफ़र को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको हवाई जहाज ट्रेन या फिर बस की सुविधा लेनी होगी। अगर आप हवाई जहाज से सफर कर रहे हैं तो बागडोगरा एयरपोर्ट सबसे करीब है आप यहां से साढ़े तीन घंटे की यात्रा के बाद आसानी से दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी यहां का नेरेस्ट रेलवे स्टेशन है यहां से दार्जिलिंग की दूरी 88 किलोमीटर है।

घूमने का सही समय

किसी भी जगह पर घूमने का अपना एक सही समय होता है अगर आप दार्जिलिंग ट्रिप को प्लान कर रहे हैं तो आप अप्रैल से जून के महीने में यहां आ सकते हैं। जब अन्य राज्यों में गर्मी होती है तब दार्जिलिंग का तापमान 14 से 8 डिग्री सेल्सियस होता है ऐसे में यहां का मौसम बेहद सुहावना और रोमांटिक होता है।

दार्जिलिंग घूमने का खर्च

दार्जिलिंग के खर्च के बारे में बात करें तो आपके यहां पर लो बजट से लेकर हाई बजट के होटल मिल सकते हैं। अगर आप कम खर्चे में ट्रिप को निपटाना चाहते हैं तो आप सबसे अधिक 5,000 का होटल ले लीजिए। इसके बाद आप दिल्ली से हवाई जहाज की टिकट की बुकिंग 6 से 10,000 में कर सकते हैं। अगर आप ट्रेन से सफर तय करना चाहते हैं तो इसके लिए 1,000 से 2,000 का खर्च आएगा। अगर आप दार्जिलिंग में घूमते हैं तो टैक्सी जिप बुक कर सकते हैं इसके लिए अलग से तीन से 4,000 रुपएका खर्चा आएगा इस तरह से देखा जाए तो कुल मिलाकर 15,000 रुपए का खर्चा बैठेगा।

कितने दिन का होगा टूर

दार्जिलिंग घूमने के लिए आपको ज्यादा समय की जरूरत नहीं पड़ेगी आप यहां पर काम से कम तीन दिन का टूर प्लान कर सकते हैं। इस दौरान आप देखने लायक पर्यटक स्थल हिल स्टेशन बाकी खूबसूरत जगह पर भी घूम सकते हैं। दार्जिलिंग में आप मिरिक, पशुपति, टाइगर हिल, बतासिया लूप जैसी खूबसूरत जगह पर घूम सकते हैं इसके अलावा आप रिवर राफ्टिंग, पर्वतारोहण, रोपवे जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...