back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ujjain महाकाल की नगरी उज्जैन में सैलानी इन पांच जगहों पर करें एक्सफ्लोर, हमेशा याद रहेगी यात्रा

अगर आप भी उज्जैन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं। जिनका आप दीदार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन उज्जैन में शानदार पाठक स्थलों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक उज्जैन शिप्रा नदी तट के किनारे स्थित है। यह शहर कभी राजा अशोक का निवास स्थान हुआ करता था। उज्जैन में कई मंदिर हैं। जो पर्यटकों को उज्जैन के गौरवशाली अतीत और शहर की झलक दिखाते हैं। इस शहर में कुंभ मेले का आयोजन भी होता है l। उज्जैन को हिंदू भक्तों के लिए भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है।  यह मंदिरों और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इमारत की बहुत बहुतायत है। अगर आप भी इस महाकाल की नगरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप महाकाल मंदिर के अलावा इन जगहों पर घूमने बिल्कुल ना भूले। ये  जगह आपको मंत्र मुक्त कर देगी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर 2020051259_opf4njdu1m02c664r4usuwoo1vnfy63ywsdolgnmoa.jpg

श्री महाकालेश्वर मंदिर

श्री महाकालेश्वर मंदिर को महाकाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। काल शब्द के दो अर्थ है समय और मृत्यु,  हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव मृत्यु और काल के देवता हैं और इसी कारण से  उन्हें महाकालेश्वर कहा जाता है। यह मंदिर उज्जैन के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र तो रहता ही यह साथ ही देश के कोने-कोने से भी भक्त इस महाकाल के मंदिर दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ते हैं। उज्जैन में महाकाल मंदिर में श्री महाकाल  कॉरिडोर भी एक मुख्य आकर्षण केंद्र है। यह 900 मीटर से अधिक पुराना रुद्र सागर झील से घिरा हुआ है।  महाकाल लोक में 108 स्तंभ लगभग 200 मूर्तियां और शिव की कहानियों को प्रदर्शित करने वाले तरह-तरह के चित्र आप यहां देख सकते हैं।

काल भैरव मंदिर d11af439-cd31-4263-a571-e5d7bbb0e046.jpg

काल भैरव मंदिर 

उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। यह हिंदू संस्कृति का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह  काल भैरव मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। काल भैरव मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त यहां भगवान से अपने मन की बात कहता है।  उसे निश्चित फल मिलता है। शिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में  श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होती है। वहीं पर्यटकों  को आकर्षित करने के लिए मंदिर परिसर पर इसके आसपास का  इलाका बेहद खूबसूरत है। जो आपको मंत्र मुक्त कर देगा।

देवास Sayaji_Dwar__Dewas__M_P__.jpg

देवास

महाकाल की नगरी के आसपास अगर घूमने के लिए सबसे खूबसूरत कोई जगह है तो वह है देवास , यह मध्य प्रदेश का जिला बहुत ही खूबसूरत और स्वच्छ सुंदर जिला माना जाता है।  प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस शहर में घूमते हुए  आपको हर दिन हजारों लोग मिल जाएंगे। देवास में आप कांवरिया हिल से मीठा तालाब, देवास शिप्रा बांध पुष्पगिरी तीर्थ और शंकरगढ़ हिल से जैसे कई जगहों पर परिवार दोस्तों और पार्टनर के साथ घूम सकते हैं।

गोमती कुंड Gomti_Kund.jpg

गोमती कुंड

उज्जैन घूमने के बाद अगर आप यहां शांतिपूर्ण माहौल वाली जगह की तलाश में है तो उज्जैन के इस गोमती कुंड में आप जा सकते हैं। यह गोमती कुंड एक विशाल आकार में एक पवित्र जलाशय के रूप में बनाया गया है। इस गोमती कुंड के बारे में ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने सभी पवित्र जलों को मिलाकर इस गोमती का जल प्राप्त किया था। एक प्रकृति प्रेमी निश्चित रूप से यहां के माहौल और आसपास के दृश्य को पसंद करेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...