back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में होने वाले हैं ये शानदार इवेंट्स, फैमिली के साथ बनाएं ट्रैवल प्लानिंग

फरवरी का महीना ट्रैवल लवर के लिए बहुत खास होने वाला है इस महीने में दिल्ली में कई सारे इवेंट्स होने वाले हैं। आप अपनी फैमिली के साथ ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिल्ली में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर दुनिया भर में मशहूर माना जाता है। इस शहर में कई ऐसे हिस्टोरिकल प्लेस है जहां घूमना ही नहीं बल्कि टेस्टी खाना भी मिलता है। सालों भर पर्यटकों का यहां आना-जाना लगा रहता है। इस साल भी दिल्ली में कई इवेंट्स और फेस्टिवल्स होने वाले हैं। फरवरी का महीना दिल्ली वालों के लिए बहुत खास रहेगा। टूरिस्ट के लिए यह और भी मजेदार रहने वाला है। 

सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 

दिल्ली में सूरजकुंड क्राफ्ट मेला लगने वाला है। यह मेल 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा। सूरजकुंड मेला में इंटरनेशनल हैंड क्राफ्ट और भारतीय हैंडीक्राफ्ट जैसी चीजों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान दुनिया भर के आर्टिस्ट क्राफ्ट मैन अपनी कला दिखाएंगे। इस मेले में आप रंग-बिरंगे कपड़े गहने सजावट के समान और टेस्टी खाने का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इस मेले में जाने के लिए एंट्री फीस ₹120 है। 

वर्ल्ड बुक फेयर 

दिल्ली में वर्ल्ड बुक फेयर आयोजित किया गया है जो 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। आपके पास यह एक अच्छा मौका है जब आप किताबें और लेखकों से मिल सकते हैं। अगर आप एक साहित्य प्रेमी है तो वर्ल्ड बुक फेयर आपके लिए बहुत अच्छा इवेंट रहने वाला है। इस मेले में बच्चों और छात्रों के लिए खास किताबें मिलेगी। यहां जाने के लिए एंट्री फीस ₹20 है। 

बोहो बाजार

दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बोहो बाजार शॉपिंग और मौज मस्ती के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। ट्रैवल लवर को इस जगह को एक बार जरुर विजिट करना चाहिए। यह एक ऐसा इवेंट है जो 15 से 16 फरवरी तक चलने वाला है। इस दौरान आप फैशनेबल कपड़े ज्वेलरी डेकोरेशन के समान फूड आइटम्स का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। यहां की एंट्री फीस ₹99 है। 

अमृत उद्यान 

दिल्ली का अमृत उद्यान जिसे मुगल गार्डन भी कहा जाता है यहां पर 2 फरवरी से 30 मार्च तक पर्यटकों का आना-जाना लगा रहेगा। इस दौरान आप इस उद्यान में एक से बढ़कर एक फूल हरियाली और शांति का अनुभव कर सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए यह जगह बहुत खास है एक बार आपके यहां जरूर विकसित करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...