back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Benefits: ट्रैवल करने से रिलीज होते हैं ये हार्मोंस, मिलते हैं कई फायदे

कई जगहों को एक्सप्लोर करने से कई फायदे मिलते हैं हम शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहते हैं। ट्रैवलिंग से रिलीज होने वाले हैप्पी हारमोंस मन को खुश कर देते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घूमने फिरने से हमारी हेल्थ एकदम दुरुस्त रहती है। ट्रैवल करते समय जो हार्मोन रिलीज होते हैं इससे हमें फायदा मिलता है। घूमने फिरने से सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी स्ट्रांग रहती है। ट्रैवल करने से एंडोफ्रिन ने नामक हार्मोन रिलीज होता है जिसे खुशी का हार्मोन बोलते हैं। जब यह हार्मोन रिलीज होता है तो हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं।

तनाव से छुटकारा

जब हम ट्रैवल करते हैं तो हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं जिससे हमें खुशी होती है और तनाव दूर हो जाता है। जब हम ट्रैवल के दौरान किसी नई जगह पर जाते हैं नया एक्सपीरियंस लेते हैं तो हम बहुत रिलैक्स महसूस करते हैं। 

मूड फ्रेश

अक्सर ऐसा होता है कि हम एक ही जगह पर रहकर बोर हो जाते हैं इस वजह से दिमाग खराब रहता है। छोटी छोटी सी बात पर गुस्सा आने लगता है परिवार में ही झगड़ा होने लगते हैं। ऐसे में जब आप किसी नई जगह घूमने जाते हैं तो आपका मूड पूरी तरह से फ्रेश हो जाता है और आप खुश रहते हैं। 

फिजिकल हेल्थ स्ट्रांग 

जब आप ट्रैवल करते हैं तो घूमने करने से शारीरिक रूप से मजबूत रहते हैं। ट्रैवल करना हमारी फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

नींद में सुधार

ट्रैवलिंग से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो जाती है इस वजह से हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं और हमें अंदर से खुशी होती है। इस तरह से गहरी नींद आती है और हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

काम में सुधार

जब हम अपने काम में लंबे समय से लगे होते हैं तो तनाव महसूस होने लगता है इस वजह से काम भी ठीक तरह से नहीं हो पाता। ट्रैवल करने के बाद हमारा मूड एकदम अच्छा हो जाता है और काम करने में भी मन लगता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...