back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पढ़ाई में रुचि रखता है बच्चा तो उसे इन म्यूजियम्स की सैर ज़रूर कराएं, हो जाएगा फैन

भारत के इन मशहूर म्यूजियम में आप विजिट कर सकते हैं। यहाँ पर आपको शानदार अनुभव मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने प्रकाश की फोटोन थ्योरी से रिलेटेड अहम चीज साझा किया था। जिसका पूरी दुनिया ने लोहा माना है। इसे ‘रमन इफेक्‍ट’ के नाम से मशहूर किया गया है। इस खोज की स्‍मृति में साल 1987 में 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे मनाए जाने के तौर पर फैसला लिया। इस दिन को राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाते हैं। आप बच्चों के लिए भारत के प्रसिद्ध साइंस म्‍यूजियम के बारे में, अगर आपके बच्‍चों की साइंस में रुचि है तो आप उन्‍हें यहां की सैर करवा सकते हैं।

नेहरू साइंस म्‍यूजियम

नेहरू साइंस म्‍यूजियम मुंबई में मौजूद है। ये भारत के मशहूर म्यूजियम में शामिल है। जहां बच्‍चों को 500 से ज्‍यादा साइंस की प्रदर्शनियां देखने को मिलेगी। यहां हर दिन 3डी और साइंस ऑन स्फीयर शो भी आयोजित होता है। इसके अलावा बच्‍चों के लिए वर्कशॉप्स और साइंस फेयर का आयोजन किया जाता है।

बिड़ला प्लैनटेरीअम

हैदराबाद में स्थित बिड़ला प्लैनटेरीअम और साइंस म्यूजियम शानदार म्यूजियम में शामिल है। दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप डायनासोर के बहुत सारे जीवाश्म भी देख पाएंगे। आप बच्‍चों को साइंस म्यूजियम के साथ-साथ स्पेस म्यूजियम में भी घुमा पाएंगे।

साइंस सिटी

साइंस सिटी कोलकाता में मौजूद है। यह अब तक भारत का एकमात्र म्यूजियम है जहां कोरोनोवायरस के लिए एक समर्पित गैलरी पहले ही सेटअप की गई थी। यहां भी बच्‍चों को आकर काफी बेहतर लगेगा। उन्‍हें काफी कुछ देखने और समझने का अवसर मिलता है।

विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रीयल और टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम

अगर आप बेंगलुरू में रहते हैं या वहां कभी घूमने जाना है तो बच्‍चों को विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रीयल और टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम दिखाएं। इस म्यूजियम में सात एक्जिबिशन हॉल और दो विशेष एग्जिबिट भी मौजूद है। यहां मुख्‍य आकर्षण राइट ब्रदर्स द्वारा बनाए गए किटी हॉक की फुल स्केल रेप्लिका देखने का भी अवसर मिलेगा। यहां बच्‍चों को फन साइंस गैलरी में 3डी फिल्में देखने का मौका मिलेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵