back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना टिकट बैठने पर भी उतार नहीं पाएंगे TTE, रेलवे में महिलाओं को मिलती है ये खास सुविधा

रेलवे में महिलाओं को खास सुविधाएं मिलती है। इसको चेक कर आप इनका फायदा ले सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखता है। खासकर महिला यात्रियों के लिए रेलवे के नियम ज्यादा लचीले हैं। इसका मकसद सफर के दौरान महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना है।

बिना टिकट चढ़ने पर भी उतार नहीं सकता TTE

अगर किसी महिला को रात के वक्त सफर करना पड़े और वो टिकट न ले पाए, तो भी टीटीई उन्हें ट्रेन से उतार नहीं सकते हैं। ट्रेन से उतारने पर महिलाएं इसकी शिकायत कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में टीटीई महिला पर फाइन लगा सकते हैं और अगर ट्रेन में सीट उपलब्ध है तो किराया लेकर महिला को सीट भी अलॉट कर सकते हैं।

लोअर बर्थ का कोटा

स्लीपर क्लास के हर हर कोच में लोअर बर्थ का कोटा मौजूद रहता है। इस दौरान आपको 3 टियर में हर कोच में चार से पांच तक निचली बर्थ, वहीं 2 एसी में आपको चार निचली बर्थ का कोटा मिल जाएगा। ये वो कोटा होता है जो गर्भवती महिलाओं, सीनियर सिटीजनों और 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं या उससे अधिक आयु वाली महिला यात्रियों के लिए होता है।

मिलेगी खास ऑटोमेटेड सुविधा

रेलवे का यह सिस्टम क्योंकि ऑटोमेटेड होता है ऐसे में इसमें वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष की महिला यात्रियों को निचली बर्थ देने का सरकारी प्रावधान डिफॉल्ट माना जाता है। भले की कोई विकल्प न मौजूद है तब भी ये नियम हमेशा लागू रहता है। बाकी आपकी सीट की उपलब्धता पर भी खास निर्भर करता है।

महिला यात्रियों को मिलेगा अकमोडेशन

मेल या फिर एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच में महिला यात्रियों को अनारक्षित श्रेणी में अकमोडेशन मिल जाता है। इसके अलावा उगनगरीय रेलों में आपको सेपरेट कोच की सुविधा मिलती है। उपनगरीय ट्रेन यात्रियों के लिए 150 किमी तक की छोटी दूरी तय की जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵